Mileage: जाने-अनजाने इन गलतियों से कम होती है गाड़ी की माइलेज, देखें कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल?
5 Simple Tricks To Improve Mileage: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच हर वाहन मालिक चाहता है कि उसकी गाड़ी अच्छा माइलेज दे जिससे उसकी जेब पर कम असर हो लेकिन अक्सर हमारी खुद की ही कुछ गलत आदतें माइलेज को नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम उन 5 कारकों की बात करेंगे जो जानें-अनजानें हम सभी करते हैं जिससे हमारा माइलेज कम होता है और कैसे उन चीजों से निजात पा सकते हैं ये भी बताएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देख हर वाहन मालिक चाहता है कि उसकी गाड़ी अच्छा माइलेज दे जिससे उसके जेब पर कम दबाव पड़े। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में खुद का ही नुकसान करते हैं और हमें पता भी नहीं होता। हमारी गलत आदतें, ट्रैफिक और गाड़ी की देखभाल न करने की वजह से गाड़ी का माइलेज कम हो सकता है। अच्छी बात ये है कि मात्र छोटे-मोटे बदलावों से ही आप अपनी गाड़ी की माइलेज काफी हद तक सुधार सकते हैं। बस आपको अपनी कुछ गलत आदतें सुधारनी होगी जो आमतौर पर सभी अनजाने में करते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे आप कुछ छोटे-मोटे बदलाव करके अपनी गाड़ी का माइलेज सुधार सकते हैं।
1. गाड़ी एक अनुकूल रफ्तार पर चलाएं
आप ड्राइविंग कैसे करते हैं ये एक बहुत बड़ा फैक्टर होता है कि आपकी गाड़ी कैसा माइलेज देगी। अगर आप गाड़ी को बहुत भगा के यानी बहुत ज्यादा रेस देकर चलाते हैं तो तेल ज्यादा खर्च होगा। आप एक्सीलिरेट करेंगे और फिर ब्रेक लगाएंगे तो एनर्जी वेस्ट होती है जिससे आपको दोबारा गाड़ी भगाने के लिए गाड़ी को रेस देना पड़ता है। इससे तेल की खपत बहुत बढ़ जाती है। तो समझदारी इसी में है कि गाड़ी को एक अनुकूल रफ्तार में चलाया जाए। और ट्रैफिक में गाड़ी धीरे ही चलाएं ताकि बार-बार ब्रेक मारने की जरूरत न पड़े। इससे इंजन पर कम दबाव पड़ेगा और आपके टायर और ब्रेक भी लंबे समय तक चलेंगे।
2. टायरों में हवा सही रखें
ये कार की माइलेज को तय करना का बहुत ही बड़ा कारक है। अक्सर लोगों की इस बात का पता नहीं होता कि टायरों में सही हवा रखने से आपकी गाड़ी अच्छा माइलेज देती है और अगर टायरों में पर्याप्त हवा नहीं हुई तो इससे माइलेज पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर टायरों में हवा कम होगी तो वे सड़क पर चिपक कर चलेंगे (इसे 'रोलिंग रेजिस्टेंस' कहते हैं), जिससे इंजन को गाड़ी खींचने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी और तेल ज्यादा जलेगा। इसलिए समय-समय पर हवा चेक करवाते रहें। इससे न सिर्फ माइलेज अच्छा मिलेगा बल्कि गाड़ी चलाने में बैलेंस और सुरक्षा भी बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Lamborghini: कानपुर में ₹10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो जब्त, जानिए इस दुर्लभ सुपरकार में क्या है खास
3. सही समय पर गाड़ी सर्विस कराएं
गाड़ी का माइलेज बनाए रखने के लिए उसकी समय पर सर्विस कराना बहुत जरूरी है। अगर आप सही समय पर इंजन ऑयल बदलते हैं, तो इंजन के पुर्जे बिना रगड़ खाए आसानी से चलते हैं। इसी तरह, साफ 'एयर फिल्टर' इंजन को खुलकर सांस लेने में मदद करते हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल सही तरह से जलता है। अगर फिल्टर गंदा होगा या इंजन की सेटिंग खराब होगी, तो गाड़ी ज्यादा तेल पिएगी और आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा।
4. गाड़ी में फालतू मॉडिफिकेशन से बचें
अपनी कार में बाहर से बड़े और चौड़े टायर या स्टाइल के लिए 'स्पॉइलर' लगवाना दिखने में तो कूल लग सकता है लेकिन यह माइलेज का दुश्मन है। चौड़े टायर सड़क पर ज्यादा रगड़ खाते हैं जिससे इंजन को गाड़ी खींचने में ज्यादा तेल खर्च करना पड़ता है। वैसे ही स्टाइल वाले स्पॉइलर हवा के रास्ते में रुकावट बनते हैं, जिससे गाड़ी को आगे बढ़ने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। अगर माइलेज बचाना है तो कंपनी के दिए डिज़ाइन के साथ छेड़छाड़ न करें।
ये भी पढ़ें: E-Buses: सिर्फ बसें बदलना पर्याप्त नहीं, बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच ड्राइवरों की अधूरी ट्रेनिंग को लेकर बड़े सवाल
5. गाड़ी पर बेकार का बोझ न डालें
गाड़ी की डिक्की में पड़ा बेकार का सामान इंजन पर फालतू बोझ बढ़ाता है जिसकी वजह से चढ़ाई या तेज रफ्तार में गाड़ी ज्यादा तेल पीती है। इसके अलावा अगर आप छत पर खाली 'कैरियर' या 'रूफ-रैक' लगाकर घूमते हैं तो वह भी हवा को रोकता है और माइलेज कम कर देता है। इसलिए गाड़ी को जितना हो सके हल्का रखें और जब जरूरत न हो तो छत का कैरियर हटा दें। हमेशा सही गति पर सही गियर का चुनाव करें। कम गियर में ज्यादा रेस देना या ऊंचे गियर में बहुत कम स्पीड पर गाड़ी चलाना, दोनों ही इंजन और माइलेज के लिए नुकसानदेह हैं।