फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2025 Honda Dio 110 launched with OBD-2B compliance Know Price Features Engine Specifications Details

2025 Honda Dio 110: नई 2025 होंडा डियो 110 OBD-2B अनुपालन के साथ लॉन्च, जानें क्या है नया

Wed, 15 Jan 2025 06:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 06:34 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) नए मॉडल वर्ष के लिए अपने दोपहिया वाहनों की रेंज को अपडेट कर रही है। Honda Dio 110 (होंडा डियो 110) स्कूटर इस अपग्रेड से गुजरने वाली लेटेस्ट पेशकश है।

विज्ञापन
2025 Honda Dio 110 launched with OBD-2B compliance Know Price Features Engine Specifications Details
2025 Honda Dio 110 Scooter - फोटो : HMSI

विस्तार

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) नए मॉडल वर्ष के लिए अपने दोपहिया वाहनों की रेंज को अपडेट कर रही है। Honda Dio 110 (होंडा डियो 110) स्कूटर इस अपग्रेड से गुजरने वाली लेटेस्ट पेशकश है। 2025 Honda Dio 110 (2025 होंडा डियो 110) स्कूटर अब OBD-2B अनुपालन मानदंडों को पूरा करता है। अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मॉडल को नया बनाए रखने के लिए इसमें फीचर अपग्रेड भी किए गए हैं। 
विज्ञापन

2025 होंडा डियो 110: क्या है नया
2025 डियो 110 अब लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है, जिन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा। स्कूटर में पावर उसी 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन से आता है, जो अब OBD2B के अनुरूप है। यह इंजन 7.8 bhp का पावर और 9.03 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। स्कूटर पर फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार के लिए मॉडल में आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है। लेकिन होंडा ने अभी तक कोई सटीक आंकड़े नहीं बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 Honda Dio 110 launched with OBD-2B compliance Know Price Features Engine Specifications Details
2025 Honda Dio 110 Scooter - फोटो : HMSI
2025 होंडा डियो: नए फीचर्स
नए 2025 डियो में कुछ फीचर अपग्रेड किए गए हैं। जैसे कि माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और डिस्टेंस-टू-एम्प्टी जैसी जरूरी जानकारी के लिए रीडआउट के साथ नया 4.2-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 110 सीसी स्कूटर में हैलोजन हेडलैंप और टेललैंप मिलता है। इसमें अतिरिक्त सुविधा के लिए USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। टॉप-स्पेक DLX ट्रिम में अलॉय व्हील उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

लुक और कलर ऑप्शन
2025 होंडा डियो 110 में कोई विजुअल बदलाव नहीं किया गया है। यह टॉप-स्पेक DLX वैरिएंट पर अलॉय व्हील्स पर चलता है। पेट्रोल से चलने वाले इस स्कूटर में स्पोर्टी लुक मिलता है और यह पांच कलर ऑप्शन में आता है। जिसमें इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल इग्नियस ब्लैक विद पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, मैट मार्वल ब्लू और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक जैसे रंग शामिल हैं। नया डियो अब देश भर में HMSI डीलरशिप पर उपलब्ध है।

2025 Honda Dio 110 launched with OBD-2B compliance Know Price Features Engine Specifications Details
2025 Honda Dio 110 Scooter - फोटो : HMSI
कंपनी की उम्मीदें
नए होंडा डियो के बारे में बात करते हुए, एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "डियो हमेशा से युवा ऊर्जा और इनोवेश का पर्याय रहा है। 2025 डियो के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य मोटो स्कूटर के मूल कॉन्सेप्ट को बरकरार रखते हुए मॉडर्न टेक्नोलॉजी, बेहतर परफॉर्मेंस और पर्यावरण के अनुकूल अनुपालन को इंटीग्रेट करके स्कूटर के अनुभव को फिर से परिभाषित करना है। हमें विश्वास है कि नया डियो भारत के युवाओं की पसंद के स्कूटर के रूप में आगे बढ़ता रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed