{"_id":"66ffd09c4e9006b11f0a45ab","slug":"2024-ktm-duke-200-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2024 KTM Duke 200: नई 2024 केटीएम ड्यूक 200 बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2024 KTM Duke 200: नई 2024 केटीएम ड्यूक 200 बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया
Fri, 04 Oct 2024 04:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:55 PM IST
सार
KTM (केटीएम) ने Duke 200 का 2024 ईयर मॉडल लॉन्च किया है। जिसमें कई नए फीचर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
2024 KTM Duke 200
- फोटो : KTM India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KTM (केटीएम) ने Duke 200 का 2024 ईयर मॉडल लॉन्च किया है। जिसमें कई नए फीचर शामिल किए गए हैं। कुछ अपडेट के अलावा, मॉडल अब 5 इंच के नए कलर TFT डिस्प्ले से लैस है, जो कंपनी की अन्य बाइक Duke 390 से लिया गया है। इस अपग्रेड के साथ, मॉडल की कीमत 4,500 रुपये बढ़कर अब 2,03,412 रुपये, एक्स-शोरूम हो गई है। अक्तूबर में खरीदे गए सभी मॉडल अपडेटेड फीचर लिस्ट के साथ आएंगे।
विज्ञापन
अपडेटेड KTM Duke 200: इंजन पावर
मैकेनिकल रूप से, 2024 KTM 200 Duke में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 199.5cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है। यह इंजन 25 hp का पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

अपडेटेड KTM Duke 200: इसमें नया क्या है
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया TFT डिस्प्ले है। यह 5-इंच डिस्प्ले KTM My-Ride (केटीएम माय-राइड) एप के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और इनकमिंग कॉल अलर्ट को सपोर्ट करता है। राइडर्स 4-वे मेन्यू नेविगेशन के साथ इंट्यूटिव स्विच क्यूब का इस्तेमाल करके डिस्प्ले ऑप्शंस को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी एक और बड़ा अपग्रेड है, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को KTM कनेक्ट एप के जरिए डिस्प्ले से जोड़ सकते हैं। यह फीचर चलते-फिरते म्यूजिक कंट्रोल और कॉल अलर्ट को सपोर्ट करता है। TFT डैश में सुपरमोटो ABS मोड कंट्रोल भी शामिल है। जो विशेष राइडिंग स्थितियों में नियंत्रित स्लाइड के लिए रियर-व्हील ABS को अलग करता है।