फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2022 Kawasaki Versys 650 officially teased Kawasaki to launch updated Versys 650 in India

2022 Kawasaki Versys 650: आ रही है कावासाकी की मिडिल-वेट स्पोर्ट्स टूरर बाइक, टीजर हुआ जारी, जानें फीचर्स

Mon, 27 Jun 2022 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:27 PM IST
सार

Kawasaki (कावासाकी) भारतीय बाजार में अपडेटेड Versys 650 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई 2022 Kawasaki Versys 650 की भारत में लॉन्चिंग से पहले कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर इसका आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया गया है।

विज्ञापन
2022 Kawasaki Versys 650 officially teased Kawasaki to launch updated Versys 650 in India
2022 Kawasaki Versys 650 - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki (कावासाकी) भारतीय बाजार में अपडेटेड Versys 650 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई 2022 Kawasaki Versys 650 की भारत में लॉन्चिंग से पहले कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर इसका आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया गया है। इस मिडिल-वेट स्पोर्ट्स टूरर को कॉस्मेटिक अपडेट, नए फीचर्स और कुछ इलेक्ट्रॉनिक एड्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन


इंजन पावर
इस मिडिल-वेट स्पोर्ट्स टूरर बाइक में 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 65 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 61 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें टू-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम 'कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल' (KTRC) भी होगा। 
विज्ञापन

2022 Kawasaki Versys 650 officially teased Kawasaki to launch updated Versys 650 in India
2022 Kawasaki Versys 650 - फोटो : Kawasaki
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई Kawasaki Versys 650 में एक शार्प फेयरिंग मिलेगी जो इसके बड़े इंजन मॉडल Versys 1000 के जैसी होगी। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में मौजूदा मॉडल पर हैलोजन यूनिट के बजाय नए ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स होंगे। इसमें अपडेटेड बॉडी ग्राफिक्स, नई कलर स्कीम, 4-स्टेप एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और भी बहुत कुछ मिलेगा।

 

2022 Kawasaki Versys 650 officially teased Kawasaki to launch updated Versys 650 in India
2022 Kawasaki Versys 650 - फोटो : Kawasaki
फीचर्स, सस्पेंशन, ब्रेकिंग
फीचर्स की बात करें तो नई Kawasaki Versys 650 मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, इसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलेगा। ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिया जाएगा और इसमें डुअल-चैनल ABS भी होगा। 

मुकाबला
लॉन्च होने पर भारतीय बाजार में नई Kawasaki Versys 650 मोटरसाइकिल का मुकाबला Triumph Tiger Sport 660 (ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660), Suzuki V-Strom 650 XT (सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 एक्सटी) जैसी अन्य बाइक्स से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed