फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 Honda HR-V SUV to be launched soon with Hybrid Engine

हाईब्रिड इंजन के साथ जल्द लॉन्च होगी Honda HR-V एसयूवी, एक लीटर पेट्रोल में देगी 26.7 किमी का माइलेज!

Thu, 21 Jan 2021 03:13 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 21 Jan 2021 03:13 PM IST
सार

नई होंडा HR-V में दमदार हाईब्रिड सिस्टम होगा, जिसे कंपनी ने e:HEV नाम दिया है। यह पावरट्रेन फिलहाल जैज, जैज क्रॉस्टर और सिटी हाईब्रिड में दिया गया है...

विज्ञापन
2021 Honda HR-V SUV to be launched soon with Hybrid Engine
2021 Honda HR-V - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

जापानी कार निर्माता कंपनी ने अपनी अपकमिंग एसयूवी नई पीढ़ी की Honda HR-V का टीजर जारी किया है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी अपनी इस एसयूवी में होंडा सिटी का इंजन लगा सकती है। वहीं नई होंडा एसयूवी हाईब्रिड इंजन के साथ आएगी।

विज्ञापन

होंडा का कहना है कि वह पहले इस एसयूवी को जापान और यूरोपियन बाजारों में उतारेगी। वहीं होंडा अपने घरेलू बाजार में इस एसयूवी को वेजल नेमप्लेट के साथ लॉन्च करेगी। वहीं बाकी देशों में इसे Honda HR-V 2021 के नाम से उतारा जाएगा। होंडा यूरोप भी पुष्टि कर चुकी है कि नई एसयूवी हाईब्रिड इंजन के साथ लॉन्च होगी।

होंडा पहले ही एलान कर चुकी है कि यूरोपियन बाजार में रेगुलर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प को बंद कर देगी और कंपनी केवल हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों पर ही फोकस  करेगी। नई HR-V हाईब्रिड होंडा ई, सीआर-वी हाईब्रिड, जैज हाईब्रिड और जैज क्रॉस्टर हाईब्रिड के साथ पोर्टफोलियो में शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 Honda HR-V SUV to be launched soon with Hybrid Engine
2021 Honda HR-V Vezel - फोटो : For Refernce Only

नई होंडा HR-V में दमदार हाईब्रिड सिस्टम होगा, जिसे कंपनी ने e:HEV नाम दिया है। यह पावरट्रेन फिलहाल जैज, जैज क्रॉस्टर और सिटी हाईब्रिड में दिया गया है। हाईब्रिड इंजन के साथ आने वाली होंडा सिटी को इस साल भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाना है। संभावना है कि कंपनी भारत में भी नई HR-V को हाईब्रिड इंजन के साथ पेश करेगी।

जैज और सिटी हाईब्रिड में 1.5 लीटर का iMMD (इंटेलिजेंट मल्टी मोड ड्राइव) पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो एक कॉम्पैक्ट लीथियम आयन बैटरी, पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और फिक्स् गियर ट्रांसमिशन के साथ कनेक्ट होगी। हाईब्रिड सिस्टम के साथ यह इंजन 109 पीएस की पावर और 26.7 किमी प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज देगा।

विज्ञापन

वहीं नई एसयूवी 3 ड्राइव मोड्स- इलेक्ट्रिक ड्राइव, हाईब्रिड ड्राइव और इंजन ड्राइव के साथ आएगी। वहीं इलेक्ट्रिक ड्राइव मोड में जब कम रफ्तार में यह क्रूज करेगी, तो यह एसयूवी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावर पर चलेगी। वहीं हाईब्रिड ड्राइव मोड में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर काम करेगी, जिससे ज्यादा माइलेज मिलेगा, वहीं जब रफ्तार तेज होगी, तो एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन पर चलेगी।

होडा अपनी नई पीढ़ी की HR-V यानी वेजल को 18 फरवरी को जापान में पेश करेगी। कंपनी ने नए मॉडल की जो फोटो टीज की है, उसमें यह किसी कूप-क्रॉसओवर की स्टाइल की तरह दिखाई दे रही है, साथ ही इसमें फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ फैकटरी फिटेड सनरूफ मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed