फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 Ducati DIavel 1260 Launch in India Market Know Price features and specifications

2021 Ducati Diavel 1260: डुकाटी की नई स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स

Tue, 08 Jun 2021 05:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 05:38 PM IST
सार

Ducati (डुकाटी) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित Diavel 1260 को नए ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। आकर्षक डिजाइन और दमदार इंजन वाले इस स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक में शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
2021 Ducati DIavel 1260 Launch in India Market Know Price features and specifications
2021 Ducati Diavel 1260 - फोटो : Ducati

विस्तार

India 2021 Ducati DIavel 1260 Superbike Launched Know Price: Ducati (डुकाटी) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित Diavel 1260 को नए ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। आकर्षक डिजाइन और दमदार इंजन वाले इस स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स - Diavel 1260 और 1260 S में लॉन्च किया है। Diavel 1260 टोटल ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये रखी गई है। जबकि Diavel 1260 S की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये है और यह बाइक डुकाटी रेड और थ्रिलिंग ब्लैक रंगों के साथ पेश की गई है। 
विज्ञापन


पहले से हल्की हुई बाइक
2021 में पेश किया गया बाइक का बीएस-6 मॉडल पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक होने के साथ-साथ अपने ओरिजिनल फीचर्स को बरकरार रखता है। Diavel 1260 बीएस-6 मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में 5 किलोग्राम भारी हो गया है और इसका कुल वजन 249 किलोग्राम हो गया है। वहीं दूसरी तरफ Ducati Diavel 1260 S स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम हल्का हो गया है। स्पोर्टी लुक और दमदार डिजाइन के कारण इन मोटरसाइकिलों को ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। 
विज्ञापन


इंजन और पावर
2021 Ducati Diavel 1260 बाइक में Testastretta DVT 1,262 cc ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500 rpm पर 162 bhp का अधिकतम पावर और 7,500 rpm पर 129 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पिछले मॉडल की तुलना में यह इंजन 3 bhp ज्यादा पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि Diavel 1260 S में टू-वे क्विक शिप्टर क्लचलेस गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप से मिलता है। इसके साथ ही इसमें ओहलिन्स सस्पेंशन सिस्टम भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
2021 Ducati Diavel 1260 मोटरसाइकिल में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें बॉश का 6-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट, डुकाटी स्लाइड कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, डुकाटी पावर लॉन्च कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल EVO 3 और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें तीन राइडिंग मोड्स - स्पोर्ट, अर्बन और टूरिंग मिलते हैं। इसमें क्लचलेस गियर शिफ्टिंग और ओहलिन्स सस्पेंशन सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed