फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2021 bajaj pulsar rs200 launched in malaysia know new colours and updates bajaj auto

2021 Bajaj Pulsar RS200 लॉन्च: जानें नए फीचर्स और भारतीय लॉन्चिंग डिटेल्स

Sat, 27 Mar 2021 08:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Mar 2021 08:09 PM IST
सार

Bajaj ने पल्सर RS200 को सबसे पहले साल 2017 में मलयेशियाई बाजार में उतारा था। पिछले कुछ वर्षों के दौरान मलयेशिया में इस बाइक की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। मलयेशिया की तुलना में कंपनी भारत में इसे सस्ते में बेचती है। 

विज्ञापन
2021 bajaj pulsar rs200 launched in malaysia know new colours and updates bajaj auto
2021 Bajaj Pulsar RS200 - फोटो : Bajaj

विस्तार

देश की प्रमुख दोपहिया और तीनपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Pulsar RS200 का 2021 एडिशन मलयेशिया में लॉन्च किया है। 2021 Bajaj Pulsar RS200 में नए कलर और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बाइक पहले से ज्यादा आकर्षक लग रही है। नए अपडेटेड लुक के साथ इस बाइक को पेश करने का मकसद खासतौर पर युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है। नई 2021 Bajaj Pulsar RS200 को मलयेशिया के बाद भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। यहां जानते हैं इस नए मॉडल की खूबियां। 
विज्ञापन

नया कलर स्कीम और न्यू लुक

2021 Bajaj Pulsar RS200 को 3 नए रंगों में पेश किया गया है। इनमें पर्ल मेटालिक व्हाइट, पेटर ग्रे और बर्नट रेड शामिल हैं। जहां पर्ल मेटैलिक व्हाइट और पेटर ग्रे को ग्लॉसी फिनिश मिलता है, वहीं बर्न रेड कलर को मैट फिनिश मिलता है। तीनों रंगों के साथ अलॉय व्हील का कलर व्हाइट रखा गया है। बाइक के सीट कवर्स पर Pulsar का लोगो बना हुआ है। इसके अलावा बाइक के फ्रंट और रियर फेंडर्स पर कार्बन-फाइबर स्टिकर्स मिलते हैं, जो बाइक को काफी प्रीमियम लुक दे रहे हैं। पेंट स्कीम और अपडेटेड स्टीकर्स के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन 

नई 2021 Pulsar RS200 बाइक में 199.5 cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन जो ट्रिपल स्पार्क प्लग और 4 वॉल्व और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 9,750 rpm पर 24.5 PS का पावर और 8,000 rpm पर 18.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

फीचर्स

इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इस मोटरसाइकिल के फ्रंट व्हील्स में 300 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस बाइक में सिंगल चैनल ABS सिस्टम दिया गया है। 

कीमत

Bajaj ने पल्सर RS200 को सबसे पहले साल 2017 में मलयेशियाई बाजार में उतारा था। पिछले कुछ वर्षों के दौरान मलयेशिया में इस बाइक की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। बता दें कि भारतीय बाजार में इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है। वहीं मलयेशिया में इसकी कीमत RM 9,990 (लगभग 1.74 लाख रुपये) से शुरू होती है। यानी मलयेशिया की तुलना में कंपनी भारत में इसे सस्ते में बेचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed