{"_id":"59ccc1f44f1c1ba2538b4c67","slug":"2017-hyundai-verna-crossed-14000-bookings-milestone-4-facts-you-didnt-know-about-this-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hyundai Verna के बारे में ये 4 बातें नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Verna के बारे में ये 4 बातें नहीं जानते होंगे आप
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Verna 2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 हुंडई वरना ने बुकिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कार 22 अगस्त को लॉन्च की गई थी और करीब एक महीने के समय में ही इसने 14000 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी पहले ही इस नई-जेनरेशन की वरना की 5000 से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। कंपनी का लक्ष्य दिवाली तक 10 हजार यूनिट बेचने का है।
पढ़ें: 5 से 7 लाख की कीमत में आती हैं ये टॉप 5 कारें, इंजन दमदार और डिजाइन शानदार
कंपनी ने नई हुंडई वरना को भारत में 7.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जो 12.61 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि बताई गई कीमत पहले 20 हजार ग्राहकों के लिए ही है। आज हम आपको इस गाड़ी से जुड़ी 4 बातों के बारे में बताएंगे, जिनसे शायद आप अभी तक अनजान हों।

ये हैं कार से जुड़े 4 तथ्य
Hyundai Verna 2017
1. इस कार को भारत में हुंडई वरना के नाम से जाना जाता है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह कुछ और ही है। उदाहरण के तौर पर रूस में इसे हुंडई सोलारिस, वहीं यूएसए, उत्तरी अमेरिका और चीन में इसे Accent कहा जाता है।
2. हुंडई वरना में भी उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है जो कंपनी की Hyundai Elantra में किया गया था। इसके कारण कार का वजन भी कम रहता है।
3. हम सभी जानते हैं कि होंडा सिटी का कभी सेडान बाजार पर कब्जा हुआ करता था। हालांकि हुंडई वरना के आने पर भी इसपर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। लेकिन जब वरना ने डीजल वैरिएंट भी उतारा तो बड़ी संख्या में ग्राहक इसकी ओर आकर्षित हुए। उस समय होंडा सिटी सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट में आती थी, जिस कारण उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।
4. नंवबर 2006 में हुंडई वरना के लॉन्च के बाद से ही यह कार बिक्री के मामले में अच्छी रही है। सेल्स फिगर के लिहाज से देखा जाए तो हुंडई वरना या तो सेग्मेंट की टॉप कार रही है या दूसरे नंबर पर आई। कुल मिलाकर हुंडई वरना की भारत में 31.8 लाख यूनिट और दुनियाभर में 88 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं।