फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   150-200cc Sporty Bike Reclaims No. 1 Position; Check Top 5 Models

Bike Sales: 150-200cc बाइक सेगमेंट में बड़ा उलटफेर: इस बाइक ने फिर हासिल किया पहला स्थान, देखें टॉप-5 लिस्ट

Wed, 27 May 2026 09:45 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 27 May 2026 09:45 AM IST
सार

Top selling 150-200cc bikes April 2026: अप्रैल 2026 की 150-200cc मोटरसाइकिल सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है और इस बार बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। युवाओं की पहली पसंद कही जाने वाली टीवीएस अपाचे ने एक बार फिर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। आइए जानते हैं इसके अलावा किस बाइक ने कितनी यूनिट्स बेचीं और किसका मार्केट शेयर सबसे ज्यादा रहा।
 

विज्ञापन
150-200cc Sporty Bike Reclaims No. 1 Position; Check Top 5 Models
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Best 150cc to 200cc motorcycles India: भारत में 150-200cc बाइक सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अप्रैल 2026 की सेल्स रिपोर्ट ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। TVS Apache ने एक बार फिर अपना नाम पहले स्थान पर दर्ज कर लिया है। वहीं, बजाज पल्सर ने बेहद करीबी मुकाबला दिया। वहीं Yamaha R15 और Honda Unicorn की शानदार ग्रोथ ने बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। 

विज्ञापन


TVS Apache फिर बनी सेगमेंट की नंबर-1 बाइक

विज्ञापन


अप्रैल 2026 में टीवीएस अपाचे ने 49,390 यूनिट्स की बिक्री के साथ 150-200cc सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया। पिछले साल की बात करें तो अप्रैल 2025 में अपाचे की 45,633 यूनिट्स बिकी थीं। इस बार बाइक ने 8.23% की सालाना ग्रोथ दर्ज की और 26.53% मार्केट शेयर के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और युवाओं के बीच मजबूत ब्रांड इमेज Apache की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।

Bajaj Pulsar ने दिया जबरदस्त टक्कर

Bajaj Pulsar  125 Bike

बजाज पल्सर इस बार बेहद मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रही। अप्रैल 2026 में पलसर की 48,190 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 39,898 यूनिट्स था। बाइक ने 20.78% की शानदार सालाना ग्रोथ दर्ज की। 25.89% मार्केट शेयर के साथ पलसर अभी भी भारतीय युवाओं की पसंदीदा परफॉर्मेंस बाइक बनी हुई है।

Honda Unicorn ने सबसे ज्यादा चौंकाया

Placeholder image

होंडा यूनिकॉर्न ने इस रिपोर्ट में सबसे बड़ा बढ़िया प्रदर्शन किया। अप्रैल 2026 में यूनिकॉर्न की 39,310 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 26,017 यूनिट्स के मुकाबले 51.09% ज्यादा है। कम मेंटेनेंस, भरोसेमंद इंजन और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस की वजह से यूनिकॉर्न लगातार मजबूत वापसी करती नजर आ रही है।


यमाहा FZ ने बनाए रखा अपना दबदबा


यमाहा FZ ने भी इस सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाए रखी। अप्रैल 2026 में इसकी 15,729 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल की तुलना में 16.67% ज्यादा बिक्री है। स्टाइलिश डिजाइन और स्मूद परफॉर्मेंस की वजह से FZ अभी भी युवाओं और शहरों में राइडिंग करने वालों की पसंद बनी हुई है।

Yamaha R15 की रिकॉर्डतोड़ ग्रोथ



वहीं, इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा हाईलाइट यमाहा  R15 रही। हालांकि इसकी कुल बिक्री 9,066 यूनिट्स रही, लेकिन इस बाइक ने 84.72% की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की। पिछले साल अप्रैल में R15 की सिर्फ 4,908 यूनिट्स बिकी थीं। स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।

बाकी बाइक्स का प्रदर्शन भी रहा मजबूत

अन्य 150-200cc बाइक्स की बिक्री भी बाजार में अच्छी रही। यहां देखों टॉप 8 के आंकड़ें...



 

150-200cc सेगमेंट में मुकाबला और होगा तेज
अप्रैल 2026 की सेल्स रिपोर्ट से स्पष्ट है कि आने वाले महीनों में 150-200cc बाइक सेगमेंट में मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। टीवीएस अपाचे फिलहाल नंबर-1 जरूर है, लेकिन बजाज पल्सर और यामाहा की बढ़ती पकड़ आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed