फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Weekly Horoscope 11 Jan to 17 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome

इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, ग्रह-नक्षत्र दिलाएंगे कामयाबी, धन आने के बनेंगे योग

Mon, 11 Jan 2021 06:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 11 Jan 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 11 Jan to 17 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

Weekly Horoscope 11 Jan to 17 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि

सिंह राशि वालों की योजनाओं होंगी सफल

सिंह राशि के जातकों का सौभाग्य इस सप्ताह दस्तक दे रहा है। किसी भी कार्य को योजनापूर्वक करने से सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरूआत में अपने कंपटीटर्स की नीतियों को नाकाम करने में व्यस्त रह सकते हैं। कमीशन से जुड़े लोगों के लिए लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। माता और स्वयं की सेहत के प्रति ख़ास ध्यान दें। फिट रहने के लिए दिनचर्या में सुधार करें और योग व ध्यान करें। सप्ताह के अंत में धन निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले सोच समझकर लें। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weekly Horoscope 11 Jan to 17 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि

मीन राशि वालों को खुशियों की सौगात देगा सप्ताह

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। सप्ताह के प्रांरभ में परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। मेडिकल, केमिकल से जुड़े व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। किसी के साथ प्रेम संबंध अथवा जुड़ाव की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत बढ़िया है। किसी मित्र के साथ मिलकर किसी कार्य योजना अथवा कारोबार के लिए आगे कदम बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

Weekly Horoscope 11 Jan to 17 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि

धनु राशि के जातकों को प्राप्त होंगे लाभ के अवसर

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अवसर का लाभ उठाने का है। कॅरिअर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका कार्य पूरा हेागा। फुटकर व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते ख़ुद को सबके बीच मजबूत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले परिजनों की राय जरूर लें। इस दौरान लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

Weekly Horoscope 11 Jan to 17 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मिथुन

मिथुन राशि वालों के प्रेम और दांपत्य जीवन में रिश्ते होंगे मजबूत

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का प्रबंधन करके चलना होगा। आलस्य या चीजों को कल पर टाल देने पर हाथ आई सफलता दूर हो जाएगी। युवाओं का अत्यधिक समय मौज मस्ती के साथ गुज़रेगा और पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर के खाने से परहेज करें, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंत में व्यापार के लिए कर्ज लेने की संभावनाएं बन रही हैं। पहल करने से अपने व्यावसायिक लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed