{"_id":"61f68e4459c82334a1558252","slug":"vyapar-vastu-tips-to-make-your-business-successful-definitely-do-these-measures","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vyapar Vastu Tips: अपने व्यवसाय को बनाना है कामयाब, तो जरूर करें ये उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vyapar Vastu Tips: अपने व्यवसाय को बनाना है कामयाब, तो जरूर करें ये उपाय
Sun, 30 Jan 2022 06:40 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:40 PM IST
सार
Vyapar Vastu Tips: वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है और व्यापार के दौरान आपको भी अपने दिशा स्थान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यदि आप अपने व्यवसाय को कामयाब बनाना चाहते हैं तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आज़माएं।
विज्ञापन
वास्तुशास्त्र का उपयोग घर में ही नहीं अपितु दफ्तर और व्यवसायिक क्षेत्रों जैसे दुकान, फैक्ट्री आदि में भी किया जा सकता है।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Vyapar Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के सिद्धांत सिर्फ घर में ही कारगर नहीं है अपितु इनका उपयोग दफ्तर और व्यवसायिक क्षेत्रों जैसे दुकान, फैक्ट्री आदि में भी किया जा सकता है। यदि आपके व्यवसाय क्षेत्र में वास्तुदोष है तो आपको व्यवसाय में सफलता नहीं मिल पाएगी। वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है और व्यापार के दौरान आपको भी अपने दिशा स्थान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यदि आप अपने व्यवसाय को कामयाब बनाना चाहते हैं तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आज़माएं।
विज्ञापन
व्यापार बढ़ाने के वास्तु टिप्स
- व्यवसाय को सफल बनाने के लिए दुकान या शोरूम का मुख्यद्वार दीवार के बीच में होना शुभ होता है।
- दुकान के अंदर बिक्री का समान रखने की शेल्फ,शोकेस उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाना आपको लाभ दिलाएगा और आपका व्यवसाय बढ़ेगा।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार शोरुम या दुकान का कैशबाक्स हमेशा दक्षिण और पश्चिम दीवार के सहारे होना उपयुक्त माना जाता है।
- अपने व्यवसाय स्थल के ईशान कोण में मंदिर लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इस हिस्से में पीने का पानी रखना भी शुभ मन जाता है।
- आप अपने ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का उपयोग कर सकते हैं। इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है, जो व्यवसाय में तरक्की प्रदान करने में सहायक माने जाते हैं।
- व्यवसाय को कामयाब बनाने के लिए आप अपनी टेबल पर श्रीयंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, क्रिस्टल वाला कछुआ, क्रिस्टल बॉल, आदि रख सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान के मालिक या मैनेजर को अपने व्यवसाय क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए।
- व्यवसाय में सफलता पाने के लिए आप अपने दुकान या फैक्ट्री में पांचजन्य शंख भी स्थापित कर सकते हैं। शंख को माता लक्ष्मी का भाई मानते हैं क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। शंख की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। और इससे आपको व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन