फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vyapar Vastu Tips To make your business successful definitely do these measures

Vyapar Vastu Tips: अपने व्यवसाय को बनाना है कामयाब, तो जरूर करें ये उपाय

Sun, 30 Jan 2022 06:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

Vyapar Vastu Tips: वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है और व्यापार के दौरान आपको भी अपने दिशा स्थान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक  है। यदि आप अपने व्यवसाय को कामयाब बनाना चाहते हैं तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आज़माएं। 
 

विज्ञापन
Vyapar Vastu Tips To make your business successful definitely do these measures
वास्तुशास्त्र का उपयोग घर में ही नहीं अपितु दफ्तर और व्यवसायिक क्षेत्रों जैसे दुकान, फैक्ट्री आदि में भी किया जा सकता है। - फोटो : istock

विस्तार

Vyapar Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के सिद्धांत सिर्फ घर में ही कारगर नहीं है अपितु इनका उपयोग दफ्तर और व्यवसायिक क्षेत्रों जैसे दुकान, फैक्ट्री आदि में भी किया जा सकता है। यदि आपके व्यवसाय क्षेत्र में वास्तुदोष है तो आपको व्यवसाय में सफलता नहीं मिल पाएगी। वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है और व्यापार के दौरान आपको भी अपने दिशा स्थान का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यदि आप अपने व्यवसाय को कामयाब बनाना चाहते हैं तो वास्तु के इन उपायों को जरूर आज़माएं। 

विज्ञापन


व्यापार बढ़ाने के वास्तु टिप्स 

  • व्यवसाय को सफल बनाने के लिए दुकान या शोरूम का मुख्यद्वार दीवार के बीच में होना शुभ होता है। 
  • दुकान के अंदर बिक्री का समान रखने की शेल्फ,शोकेस उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाना आपको लाभ दिलाएगा और आपका व्यवसाय बढ़ेगा। 
  • विज्ञापन
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार शोरुम या दुकान का कैशबाक्स हमेशा दक्षिण और पश्चिम दीवार के सहारे होना उपयुक्त माना जाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अपने व्यवसाय स्थल के ईशान कोण में मंदिर लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इस हिस्से में पीने का पानी रखना भी शुभ मन जाता है। 
  • आप अपने ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का उपयोग कर सकते हैं।  इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है, जो व्यवसाय में तरक्की प्रदान करने में सहायक माने जाते हैं। 
  • व्यवसाय को कामयाब बनाने के लिए आप अपनी टेबल पर  श्रीयंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र, क्रिस्टल वाला कछुआ, क्रिस्टल बॉल, आदि रख सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान के मालिक या मैनेजर को अपने व्यवसाय क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठना चाहिए। 
  • व्यवसाय में सफलता पाने के लिए आप अपने दुकान या फैक्ट्री में पांचजन्य शंख भी स्थापित कर सकते हैं। शंख को माता लक्ष्मी का भाई मानते हैं क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। शंख की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। और इससे आपको व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed