फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for yellow colour not paint in-this-direction-to-avoid-health-problems

Vastu about Color: गलती से भी इस दिशा में न करवाएं पीला रंग, पड़ सकता है स्वास्थ्य पर बुरा असर

Tue, 09 May 2023 06:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 09 May 2023 06:06 PM IST
सार

घर में पीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है । यह रंग शुभता का प्रतीक है। लेकिन वास्तु नियम के अनुसार पीला रंग दिशा के अनुसार करना चाहिए।

विज्ञापन
vastu tips for yellow colour not paint in-this-direction-to-avoid-health-problems
vastu for yellow colour - फोटो : istock

विस्तार

Vastu about Yellow Color: घर बनाने के बाद घर में रंग कराने से उसकी खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रंग करवाने के लिए ब्भ्ही आपको वास्तु नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।  घर में पीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद ही लाभकारी माना जाता है । यह रंग शुभता का प्रतीक है। किसी भी मांगलिक कार्य में किए जाने वाले माथे पर तिलक से लेकर शादी में हल्दी की रस्म तक पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह अपने घर में शुभता का संचार करने के लिए पीले रंग का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। लेकिन वास्तु नियम के अनुसार पीला रंग दिशा के अनुसार करना चाहिए। आइये जानते हैं किस दिशा में पीला रंग करना चाहिए और किस दिशा में यह रंग भूलकर भी न कराएं अन्यथा स्वास्थ्य हानि हो सकती है। 

विज्ञापन

किस दिशा में कराएं पीला रंग 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व की दीवार पर पीले रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे वहां पर बहुत अधिक गहरे पीले रंग का इस्तेमाल ना किया जाए। आप वहां पर डबल टोन कलर करने का प्रयास करें। अकेला रंग शुभ नहीं माना जाता है । 
  • विज्ञापन
  • हर रंग की अपनी एक दिशा और स्वामी होता है। पीले रंग का स्वामी बृहस्पति है। यह आपको ज्ञान व बुद्धि प्रदान करता है। इसीलिए पीले रंग का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए इसे उत्तर पूर्व दिशा अर्थात् ईशान कोण में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यहां पर भी आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप सिर्फ पीले रंग का ही इस्तेमाल ना करें। अगर ईशान कोण में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है तो इसे सुख-समृद्धि व मन को शांति मिलती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

किस दिशा में न कराएं पीला रंग 

  • घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में पीले रंग का पेंट करवाने से इस रंग से जुड़े दिशाओं के तत्वों को हानि होती है। इसलिए भूलकर भी इस दिशा में पीला रंग न करवाएं। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अग्नि कोण में पीला रंग करवाने से हानि होती है। 
  • दक्षिण-पूर्व दिशा में पीला रंग करवाने से माता को हानि पहुंचती है।
  • इससे ग्रह स्वामी को पेट की तकलीफें होनी शुरू हो जाती है और उसे जीवन में कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed