फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips For Money Plant and Its Direction Benefits of Money Plant News in Hindi

Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट से जुड़े ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानिए नियम

Thu, 06 Mar 2025 01:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 01:56 PM IST
सार

वास्तु शास्त्र में घर पर मनी प्लांट के पौधे को लगाने और इसको सही दिशा में रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिसका पालन करने से घर में धन और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Money Plant and Its Direction Benefits of Money Plant News in Hindi
मनी प्लांट के पौधे को घर और ऑफिस में उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत ही शुभ और सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना जाता है। यह पौधा जहां एक तरफ घर पर होने से शोभा और सुंदरता को बढ़ाता है तो वहीं आर्थिक समृद्धि, संतुष्टि और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर पर मनी प्लांट के पौधे को लगाने और इसको सही दिशा में रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिसका पालन करने से घर में धन और सौभाग्य की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में अगर इस पौधे को घर के सही दिशा में लगाया जाय तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं दूसरी तरफ से अगर घर में गलत दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगा है तो जीवन में सुख-शांति के बजाय धन हानि और तनाव का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट रखने के नियम।

विज्ञापन


मनी प्लांट लगाने के नियम
समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक मनी प्लांट के पौधे को घर और ऑफिस में उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इस दिशा में मनी प्लांट के पौधे को रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक वृद्धि होती है। शास्त्रों में दक्षिण-पूर्व की दिशा धन और समृद्धि के देवता कुबेर को माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा रखने से अचानक लाभ होता है और वित्तीय समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलता है। 

विज्ञापन

Holi 2025 Vastu Tips: होली पर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये खास उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

मनी प्लांट से जुड़े उपाय 
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिसको अपनाने से व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ उपायों के बारे में। 


- जीवन में लगातार आ रही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में पानी के साथ दूध की कुछ बूंदे मिलाकर डाले। इससे आर्थिक समृद्धि आएगी। 

- हर गुरुवार के दिन मनी प्लांट में कलावा अर्पित करें। इस उपाय से धन संबंधी परेशानियों से जल्द से जल्द छुटकारा मिलेगा और लगातार आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 


- भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए 21 गुरुवार तक मनी प्लांट के पत्तों पर चना दाल और गुड़ अर्पित करें। इस उपाय से धन में वृद्धि के योग बनते हैं। 

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर अपनाएं ये वास्तु टिप्स, देवी दुर्गा से मिलेगा अपार धन और समृद्धि का आशीर्वाद

मनी प्लांट लगाने के नियम
मनी प्लांट को भूलकर भी जमीन में न लगाएं वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को गमले और बोतल में लगाना चाहिए।  मनी प्लांट के बेल को हमेशा ऊपर रखें। यानी इस पौधे की बेलें को ऊपर की तरफ बढ़ती होनी चाहिए। जिन घरों में मनी प्लांट के पौधों की बेलें जमीन में रहती है उसे अुशभ माना जाता है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed