फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Shastra What Not to Keep in Kitchen as per Vastu Know Significance in Hindi

Kitchen Vastu: गलती से भी किचन में न रखें ये चीजें, देखते ही देखते हो जाएंगे कंगाल

Wed, 03 May 2023 11:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 03 May 2023 11:16 AM IST
सार

रसोई  के वास्तु में की गई गलती घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और इसका बुरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को किचन में रखने की सख्त मनाही की गई है।

विज्ञापन
Vastu Shastra What Not to Keep in Kitchen as per Vastu Know Significance in Hindi
vastu shastra tips for kitchen in hindi - फोटो : pixabay

विस्तार

What Not to Keep in Kitchen as per Vastu: रसोई किसी भी भारतीय घर का एक अभिन्न अंग है- हमारी दिन भर की ऊर्जा का स्रोत। रसोई का हर एक उपकरण महत्वपूर्ण है। यदि इसे वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार रखा जाता है, तो यह सुनिश्चित कर सकता है कि सकारात्मकता बनी रहे। बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने और प्रेरणा में सुधार करने के लिए रसोई सबसे अच्छी जगह है। रसोई  के वास्तु में की गई गलती घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और इसका बुरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को किचन में रखने की सख्त मनाही की गई है। आइए जानते हैं क्या है क्या है वो वस्तुएं। 

विज्ञापन

रसोई में न रखें ये चीजें 

  • रसोई में टूटे हुए या चटके हुए बर्तनों का ना तो कभी इस्तेमाल करें और ना ही उसव वहां रखें। टूटे-फूटे बर्तन आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।  
  • विज्ञापन
  • सुरक्षा की दृष्टि से घर में फर्स्ट एड किट का होना जरूरी है लेकिन इसे किचन में रखने की गलती न करें। वास्तु के मुताबिक रसोई में दवाइयां रखने से घर का मुखिया हमेशा बीमार बना रहता है। वहीं अन्य सदस्यों को भी कोई न कोई बीमारी हो जाती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सही जगह पर आइना लगाना घर में सकरात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है लेकिन किचन में मिरर का इस्तेमाल घर में क्लेश का कारण बन सकता है।
  • रसोई में हमेशा उपयोगी और अच्छी चीजें ही रखना चाहिए और रसोई को हमेशा साफ रखना चाहिए। रसोई में रात भर छोड़े जूठे बर्तन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और यह आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।  
  • रात भर रखा रहने वाला गुथा हुआ आटा घर पर शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसीलिए कभी भी बासी आटे की रोटी नहीं बनानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed