{"_id":"cfb8b30e-e5fb-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"land-which-brings-prosperity","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी जमीन में बरसता है धन","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
ऐसी जमीन में बरसता है धन
Updated Tue, 14 Aug 2012 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको लगता है कि पैसे और टैलेंट से आप बिजनेस में सफल हो जाएंगे तो इस धारणा को मन से निकाल दीजिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार जिस जमीन पर आप व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने जा रहे हैं अगर वह जमीन दोषपूर्ण हो तो आपकी मेहनत और योग्यता के अनुसार लाभ नहीं मिलता है। इसलिए व्यवसाय या फैक्ट्री स्थापित करने से पहले जमीन की अच्छी तरह जांच परख कर लें।
ऐसी जमीन पर फैक्ट्री नहीं लगाएं
वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसी जमीन पर फैक्ट्री लगानी चाहिए जहां की जमीन में नमी हो। शुष्क, बंजर और कटी फटी जमीन फैक्ट्री के लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसी जमीन में फैक्ट्री लगाने से बार-बार परेशानी आती है। जिस जमीन पर फैक्ट्री स्थापित करने जा रहे हैं उसका आकार भी काफी मायने रखता है।
फैक्ट्री के लिए वर्गाकर और आयाताकर जमीन शुभ होती है। ऐसी जमीन जो आगे से चौड़ी और पीछे से संकरी होती है अथवा जिस जमीन का उत्तर पूर्वी भाग बढ़ा होता है वह भी फैक्ट्री एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए लाभप्रद होती है। अन्य आकार की जमीन व्यवसाय के लिए हानिप्रद होती है।
विज्ञापन
मुख्य द्वार
व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से पूर्वोत्तर दिशा में मुख्य दरवाजा उत्तम होता है। पूर्वोत्तर दिशा में मुख्य दरवाजा बनाने में परेशानी हो तो ईशान कोण में मुख्य दरवाजा बनवा सकते हैं। इससे कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहते हैं जिससे उनका पूरा सहयोग प्राप्त होता है।
वास्तु विज्ञान के अनुसार आग्नेयमुखी द्वार व्यवसाय के लिए अच्छा नहीं होता है इससे बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों के साथ मनमुटाव बना रहता है।