फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   gardening according vaastu earn money and prosperity

वास्तु के अनुसार लगाएं पौधे, होगा धन लाभ

Fri, 03 Aug 2012 04:18 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2012 04:18 PM IST
विज्ञापन
gardening according vaastu earn money and prosperity
अगर आपको पेड़-पौधे लगाने का शौक है तो वास्तु की जानकारी भी जरूर रखें क्योंकि वास्तु के नियमानुसार पेड़-पौधे नहीं लगाने से घर में रहने वालों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानासिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। बागवानी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पेड़ पौधे ऐसे हों तो घर में खुशहाली लाए।
विज्ञापन


वृहतसंहिता में कहा गया है कि ऐसे पेड़ जिनकी पत्तियों एवं टहनियों को तोड़ने पर दूध निकलता है उसे घर के पास नहीं लगना चाहिए इससे धन की हानि होती है। इसी प्रकार कांटे वाले पेड़ भी घर के मुख्य द्वार एवं घर के पास होना शुभ नहीं होता है इससे शत्रु भय बढ़ता है।
विज्ञापन


फेंगुशुई के अनुसार बांस का पौधा समृद्धि और तरक्की का प्रतीक होता है। इसे घर में कहीं भी रख सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा समाप्त हो जाती है। वास्तु राजवल्लभ के अनुसार केला, तुलसी, केतकी, चमेली, चंपा ये शुभ वृक्ष हैं इन्हें घर के आस-पास लगने से धन एवं सुख में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारियल एवं अशोक का पेड़ भी शुभ होता है। अशोक अपने नाम के अनुसार ही शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष है। इससे घर में रहने वालों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

केले का वृक्ष भगवान विष्णु का प्रिय होता है। धन का कारक ग्रह गुरू का इस पर प्रभाव होता है। इसे ईशान कोण में लगाने से घर में धन बढ़ता है। केले के वृक्ष के समीप ही तुलसी का पेड़ लगाएं तो यह अति शुभ फलदायी होता है। इससे विष्णु और लक्ष्मी की कृपा साथ-साथ बनी रहती है।


घर के बाहर पेड़-पौधे लगाने की जगह नहीं है तो घर के अंदर मनी प्लांट लगा सकते हैं। चाईनिज बांस की तरह यह भी समृद्धिदायक पौधा माना जाता है लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट के खराब हो रहे पत्तों को हमेशा छांटते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed