फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   decorate car according fengshui for comfort and safety

सुकून और आनदंदायक यात्रा हेतु कार सजाएं फेंगशुई से

Fri, 16 Nov 2012 01:53 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 16 Nov 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
decorate car according fengshui for comfort and safety
अपने रोजमर्रा के समय में से कुछ वक्त आप अपनी कार में भी बिताते ही होंगे। यह समय कम-ज्यादा कुछ भी हो सकता है, लेकिन यह बेहद खास समय होता है। इस दौरान आप अपने आप से बातें कर सकते हैं और पुरानी बातों को याद करके एक बार फिर से उन लम्हों को जी सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपकी कार का इंटीरियर ऐसा हो जो आपको सुकून दे। यह तभी संभव है जब कार में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन


सकारात्मक ऊर्जा का सबसे सस्ता और सुलभ जरिया है फेंगशुई। फेंगशुई के प्रतीक आपके साथ-साथ आपकी कार को भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। बाजार में ऐसे कई फेंगशुई यंत्र उपलब्ध हैं, जो आपकी कार से नकारात्मक ऊर्जा को निकाल बाहर करने के साथ ही उसे दुर्घटनाओं से भी बचाते हैं।
विज्ञापन


जैम ट्री
फेंगशुई में जैम ट्री को पवित्र और आदरणीय माना जाता है। जैम ट्री कॉपर के तारों से बना होता है। इसके ऊपर क्रिस्टल स्टोन लगे होते हैं। इसकी जड़ें क्वार्टज की होती हैं। फेंगशुई के नियम के अनुसार जैम ट्री को जोड़े में रखना चाहिए, तभी इसका शुभ फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटेक्ट 9×9 पिरामिड
सुरक्षित ड्राईविंग के लिए अपनी कार के दरवाजे में प्रोटेक्ट 9×9 पिरामिड लगा सकते हैं। ये पावरफुल पिरामिड आपकी कार के दरवाजों की सुरक्षा करते हैं और बुरी ऊर्जा से बचाने का काम भी करते हैं। प्रोटेक्ट 9×9 पिरामिड धातु के बने होते हैं। इसे कार के सभी दरवाजों पर लगाना होता है। इससे कार ड्राईव करते समय एकाग्रता बनी रहती है। इस पिरामिड की खूबी है कि यह बाहर की सकारात्मक उर्जा को खींचकर कार में लाती है। एक पिरामिड कार की डैश बोर्ड पर भी रखना चाहिए। यह दिमाग को स्थिर रखता है। इससे खतरनाक पलों में भी धैर्य से सोचने की क्षमता बनी रहती है।

ब्लेसिंग फैन
ब्लेसिंग फैन बांस की लकड़ी से बना पंखा है। फेंगशुई में इसे स्वास्थ्य, धन और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। ब्लेशिंग फैन का रंग लाल होता है जिस पर काले रंग में लिखा होता है। यह सौभाग्यवर्धक और सकारात्मक 'ची' ऊर्जा को कार में लाने में सहायक होता है। ब्लेसिंग फैन बांस और चंदन की लकड़ी के भी होते हैं। इस फैन को कार में हमेशा रखना चाहिए।

मिरर बॉल
मिरर बॉल को कार की रियर व्यू मिरर के पास टांग सकते हैं। यह देखने में तो सुंदर लगता ही है, साथ ही कार के वातावरण को सकारात्मक बनाता है। कार ड्राईव करते समय यह ध्यान केन्द्रित करने में सहायक होता है।


कॉपर की घंटी
लाल रंग के सिल्क के धागों में बंधी कॉपर की घंटी फेंगशुई में बहुत ही शुभ मानी गयी है। यह कार के इंटीरियर को सुंदर लुक देने के साथ ही मानसिक शांति और सुकून भी प्रदान कती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed