फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Trigrahi Yog Till this day there is Trigrahi Yoga in Capricorn people of these zodiacs can get monetary benefits

Trigrahi Yog: इस दिन तक मकर राशि में रहेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

Mon, 24 Jan 2022 02:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 02:18 PM IST
सार

Trigrahi Yog: कुछ लोगों के लिए ग्रहों की यह युति या योग शुभ होता है तो कुछ के लिए अशुभ। इस समय मकर राश में सूर्य, बुध और शनि का योग बना हुआ है और यह योग 13 फरवरी 2022 तक रहेगा। 
 

विज्ञापन
Trigrahi Yog Till this day there is Trigrahi Yoga in Capricorn people of these zodiacs can get monetary benefits
Trigrahi Yog - फोटो : google

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में ग्रहों और राशियों की बहुत बड़ी भूमिका है। ज्योतिष शास्त्र की मानें जब किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है , या कोई ग्रह अस्त या उदय होते हैं, या ग्रहों का योग या युति होती है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। कुछ लोगों के लिए ग्रहों की यह युति या योग शुभ होता है तो कुछ के लिए अशुभ। इस समय मकर राश में सूर्य, बुध और शनि का योग बना हुआ है और यह योग 13 फरवरी 2022 तक रहेगा। इस त्रिग्रही योग का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए शुभ होगा और कुछ को अच्छा परिणाम नहीं देगा। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी तीन राशियां हैं, जिनको इस त्रिग्रही योग से विशेष लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

Trigrahi Yog Till this day there is Trigrahi Yoga in Capricorn people of these zodiacs can get monetary benefits
rashi

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को अचानक से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शूकरदेव हैं और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र और शनि मैत्री ग्रह हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है।आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी। साझेदारी के काम में धन लाभ होने के विशेष योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trigrahi Yog Till this day there is Trigrahi Yoga in Capricorn people of these zodiacs can get monetary benefits
rashi

कन्या राशि
त्रिग्रही योग बनने से कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा। कन्या राशि के जातक जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसी कार्य में इन्हें सफलता प्राप्त होगी। कन्या राशि के स्वामी गढ़ बुध हैं और सूर्य और बुध मित्र ग्रह हैं। इसलिए इनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस अवधि में कन्या राशि के जातकों के सारे काम बनेंगे, जो जातक विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने की भी प्रबल संभावना है। 

विज्ञापन

Trigrahi Yog Till this day there is Trigrahi Yoga in Capricorn people of these zodiacs can get monetary benefits
rashi

तुला राशि 
ज्योतिष के अनुसार तुला राशि के जातकों को त्रिग्रही योग का निर्माण फलदायी साबित होने की संभावना है। तुला राशि के स्वामीग्रह शुक्र देव हैं। और शुक्र और शनि में मैत्री भाव होने के कारण इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है। व्यापार में भी धन लाभ हो सकता है। अटके हुए काम बनने के आसार हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed