फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   To get rid of the ill effects of planets on the new year do these easy steps to get success

नए साल पर ग्रहों के दुष्प्रभाव से दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, मिलेगी तरक्की

Thu, 23 Dec 2021 07:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 07:46 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैसे तो बहुत से उपाय हैं जिनसे ग्रहों के दुष्प्रभावों को दूर किया जाता है। लेकिन एक प्रमुख उपाय है जो आमतौर पर हर व्यक्ति आसानी से कर सकता है। वह उपाय है तिलक लगाना। यदि आप दिन के अनुसार तिलक के यह उपाय करते हैं तो ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों में भी कमी आ सकती है।

विज्ञापन
To get rid of the ill effects of planets on the new year do these easy steps to get success
ग्रह दोष दूर करने के उपाय

विस्तार

कुछ ही दिन शेष हैं जब साल 2022 दस्तक देगा। सभी की ये कामना है कि साल 2022 सबके जीवन में नया प्रकाश और खुशियां लेकर आए। नए साल के दौरान ग्रहों का गोचर भी होना है जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में ग्रहों के दुष्प्रभावों को दूर करने के लिए हम दिन के हिसाब से कुछ ऐसे उपाय लाए हैं जिससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर हो जाएगा और नव वर्ष में ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैसे तो बहुत से उपाय हैं जिनसे ग्रहों के दुष्प्रभावों को दूर किया जाता है। लेकिन एक प्रमुख उपाय है जो आमतौर पर हर व्यक्ति आसानी से कर सकता है। वह उपाय है तिलक लगाना। यदि आप दिन के अनुसार तिलक के यह उपाय करते हैं तो ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों में भी कमी आ सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सप्ताह में किस दिन किस चीज का तिलक लगाना चाहिए, जिससे कि शुभ फल मिल सके। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय- 

विज्ञापन


सोमवार
सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। सोमवार का स्वामिगरह चंद्रमा है और चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। इसलिए मानसिक शांति और मन कि चंचलता या ग्रह की चंचलता को दूर करने के लिए सोमवार को सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी हम पर बनी रहती है। 
विज्ञापन


मंगलवार
मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल है और  चूंकि मंगल का रंग लाल है इसलिए इस दिन प्रयास करें कि लाल रंग का प्रयोग करें। मंगलवार को हनुमानजी का दिन भी माना जाता है इसलिए इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाएं। यह आपके मंगल दोष को काम करता है और आपके जीवन के संकट भी दूर होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार
बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है और इस दिन के स्वामी ग्रह बुधमाने जाते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध दोष है तो उसे बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक करना चाहिए, खासकर के उन लोगों को जो व्यवसाय कर रहे हैं। इस उपाय से न केवल बुद्धि का विकास होता है बल्कि बुध के प्रभाव से ही बिजनेस में सफलता मिलती है।

गुरुवार
गुरुवार के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और यह दिन भगवान विष्णु की आराधना करने का होता है। यदि आप का बृहस्पति कमजोर है तो इसलके लिए आप सफेद चंदन कि लकड़ी को पत्थर पर घिसे और उसमें केसर मिलकर चंदन केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से न केवल आपके आर्थिक संकट दूर होंगे बल्कि आपकी वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। 

शुक्रवार
शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस दिन को माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन आर्थिक संपन्नता और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति की मनोकामना के लिए लाल चंदन का तिलक लगाएं। यह उपाय कारगर साबित होगा। 

शनिवार
शनिवार के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं । शनि दोष से मुक्ति चाहते हैं तो ये उपाय बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।  इस दिन काली हल्दी को पत्थर पर घिसकर उसका तिलक लगाना चाहिए। यह आपके समस्त कष्टों का घरण करेगा।


रविवार
रविवार का स्वामी ग्रह सूर्यदेव जो ग्रहों के राजा भी हैं। सूर्य देव की कृपा बनाए रखने के लिए आपको लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है और नौकरी में पदोन्नति के योग भी बनते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed