फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   These planets are responsible for fear doubt and anxiety know the measures to get rid of it

इन ग्रहों के कारण होती है भय और वहम की स्थिति, जानें बचने के उपाय

Thu, 20 May 2021 07:34 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 20 May 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
These planets are responsible for fear doubt and anxiety know the measures to get rid of it
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कई बार हमें अनजाने में ही भय सताने लगता है और साथ ही की बार वहम की स्थिति बन जाती है। ये परेशानी कभी कभी हर व्यक्ति को हो जाती है लेकिन कुछ लोगों को अक्सर ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की समस्याएं होने पर डाक्टर को तो दिखाना ही चाहिए लेकिन ज्योतिष कहता है कि कई बार ग्रहों की अशुभ प्रभाव के कारण भी व्यक्ति को अंजान भय सताने लगता है। जानते हैं कि किस ग्रह के कारण होती है भय और वहम का सामना करना पड़ता है और क्या हैं इससे छुटकारा पाने के उपाय।

विज्ञापन

These planets are responsible for fear doubt and anxiety know the measures to get rid of it
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है, और वहम एवं डर मन से जुड़ी हुई समस्या है। चंद्रमा की खराब स्थिति के कारण मन का विचलित होना, वहम और डर जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसके अलावा राहु भी मन में भ्रम पैदा करता है। चंद्रमा और राहु की स्थिति मन में विचित्र समस्याएं पैदा करती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब बहुत ज्यादा होती है भय और वहम की समस्या

ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा बहुत कमजोर स्थिति में हो या महादशा चल रही हो। चंद्रमा पर शनि का प्रभाव हो या चन्द्रमा केतु का संबंध होने पर भी मन में डर और वहम की स्थिति बनती है।

विज्ञापन

राहु के कारण भी पैदा होता है डर

 

  • जब किसी जातक की कुंडली में राहु का प्रभाव ज्यादा हो जाता है या फिर राहु का संबंध चंद्रमा से होता है तब वहम की समस्या होती है।

 

  • जब कुंडली में खराब राहु की दशा चल रही हो तो भी व्यक्ति के मन में वहम और अंजाने डर की स्थिति बनने लगती है।

 

  • इसके अलावा माना जाता है कि जिनका जन्म संध्याकाल के समय होता है उनमें भी डर और वहम की समस्या होती है.

 

वहम और डर को दूर करने के उपाय
  • प्रतिदिन प्रातः उठकर स्नानादि करके सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।
  • चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए सोमवार को भगवान शिव का पूजन करना चाहिए।
  • मांसाहार, नशीली चीजों और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से दूरी बनाए रखें।
  • प्रत्येक माह की दोनों एकादशी का व्रत करना चाहिए।
  • किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह से पुखराज या पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed