फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   these 5 habits can make you poor Goddess Lakshmi gets angry

सावधान! ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दरिद्र, मां लक्ष्मी भी हो जाएंगी नाराज!

Sun, 23 Jun 2024 12:31 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 23 Jun 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
these 5 habits can make you poor Goddess Lakshmi gets angry
Vastu tips - फोटो : freepik

Tips For Bad Habits: ज्योतिष शास्त्र ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में भविष्य बताया है। माना जाता है कि ग्रहों की ऊर्जा हमारे जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करती है, जिसमें हमारी आदतें भी शामिल हैं। जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर, ज्योतिषी किसी भी व्यक्ति की प्रवृत्तियों और आदतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा मजबूत है, तो वह भावुक और संवेदनशील होने की संभावना रखता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके हम सुख-संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आदतें ऐसी भी हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं और आपको दरिद्र बना सकती हैं? माना जाता है कि ये आदतें धनवान व्यक्ति को भी दरिद्र बना सकती हैं। आइए आज के इस लेख में हम आपको ऐसी ही 5 आदतों के बारे में बताते हैं जिनसे आपको बचना चाहिए।

विज्ञापन


1. बिस्तर पर भोजन करना:
घर पर बिस्तर पर भोजन करना एक आम बात है। मगर मान्यताओं के अनुसार इस आदत को बहुत से लोग अशुभ आदत मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस आदत से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, साथ ही नकारात्मक्ता आती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और दरिद्रता आपके आस-पास दरिद्रता छा जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Numerology: जन्मतिथि से जानें आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरेज?
विज्ञापन
विज्ञापन


2. सूर्यास्त के बाद पैसे का लेन-देन करना:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम में सूर्यास्त के बाद बहुत से कामों की मनाही होती है, मसलन- पेड़ों से पत्ते तोड़ना, घर का कुड़ा बाहर करना, पैसे का लेन-देन करना, आदि। यही कारण है कि सूर्यास्त के बाद पैसे उधार देना या लेना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके धन की हानि हो सकती है।

3. रात में चौके(किचन) में गंदगी छोड़ देना:
चौका यानी रसोई घर मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान माना जाता है। रात में चौके में बर्तन या भोजन छोड़ देना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं और आपके घर में अन्न की कमी हो सकती है। इसलिए रात के समय में किचन की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए।


4. रात के समय में कपड़े धुलना:
कपड़े धुलना एक बहुत अच्छी क्रिया है। मगर मान्याताओं के अनुसार रात के समय में कपड़े धुलना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है और आपको धन की भी हानि हो सकती है। वास्तु नियमों कि मानें तो रात के समय में कपड़े धुलने से दरिद्रता आती है।

5. रात के समय में झाड़ू लगाना:
माना जाता है कि शाम के बाद का समय मां लक्ष्मी के आगमन का होता है। ऐसे में रात में घर में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। यही कारण है कि रात के समय में झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर से दरिद्रता छा जाती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed