फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya rashi parivartan 2022 sun transit in capricorn these zodiac signs are lucky auspicious for these people

Astrology: 14 जनवरी के बाद इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, सूर्य का होगा इस राशि में परिवर्तन

Mon, 10 Jan 2022 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Jan 2022 12:03 PM IST
सार

Makar Sankrati 2022: 14 जनवरी 2022 को सूर्य धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मकर राशि में गोचर से तीन राशियों के जातकों के जीवन में शुभ बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
surya rashi parivartan 2022 sun transit in capricorn these  zodiac signs are lucky auspicious for these people
Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को काफी राहत मिलने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankrati 2022 Surya Rashi Parivartan 2022: ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को आत्म का कारक ग्रह माना गया है। सूर्य हर एक महीने के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। जिस राशि में सूर्य का परिवर्तन होता उसी के आधार पर संक्रांति का नाम रखा जाता है। 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को छोडकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर ये अगले 30 दिनों तक गोचर करेंगे। सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर मकर संक्रांति कहलाती है। सभी 12 संक्रांतियों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति से ही सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो जाते हैं क्योंकि सूर्य के धनु राशि में रहने के कारण एक महीने के लिए सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से शनि और सूर्य ग्रह का मिलन होता है क्योंकि मकर राशि शनिदेव की राशि है। ऐसे में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से कुछ राशियों के जातकों पर इसका बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। 

विज्ञापन


धनु राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को काफी राहत मिलने की संभावना है। धनु राशि के लिए सूर्य का मकर राशि में गोचर करने काफी शुभ फल दिलाने वाला साबित होगा। आर्थिक नजरिेए से एक महीना काफी शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। आय में इजाफा होने के संकेत है। अचानक से रूका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन


मकर राशि
करियर के लिहाज से सूर्य का मकर राशि में गोचर किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। मान-सम्मान में अचानक से वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होने से कार्यों में जल्दी से सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए एक साथ कई प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीन राशि
सूर्य का मकर राशि में जाना मीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ और लाभ प्रदान करने वाला समय साबित होगा। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। जो कार्य पिछले कई महीनों से अधूरे थे उनके पूरे होने का समय अब चुका है। पैतृक संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आने वाला एक महीना काफी शुभ फल देना वाला रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए सूर्य का मकर राशि में जाना किसी वरदान से कम नहीं होगा क्योंकि इस दौरान आपको काफी मुनाफा होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन भी अच्छे से गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed