फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya grahan 2024 solar eclipse date time sutak kaal and visibility in india

Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल का समय

Mon, 01 Apr 2024 04:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 01 Apr 2024 04:54 PM IST
सार

 First Solar Eclipse Of 2024: 8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। 
 

विज्ञापन
surya grahan 2024 solar eclipse date time sutak kaal and visibility in india
साल का पहला सूर्य ग्रहण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। बता दें कि सूर्य ग्रहण से पहले मार्च में 25 तारीख को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगा था, जोकि भारत में दिखाई नहीं दिया था, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां पर मान्य नहीं हुआ। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि 8 अप्रैल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका प्रभाव क्या होगा? तो चलिए जानते हैं 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा और किन-किन जगहों पर दिखाई देगा...

विज्ञापन


साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा।  
विज्ञापन


कहां-कहां दिखेगा साल का पहला ग्रहण?
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या भारत में नजर आएगा साल का पहला ग्रहण?
चंद्र ग्रहण की तरह ही साल के पहले सूर्य ग्रहण को भी भारत से नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed