फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Surya Grahan 2022 Date timings of Solar Eclipse of the year 2022 know the time and sutak kaal

Surya Grahan 2022: नए साल में इस-इस महीने लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें समय और सूतक काल

Thu, 23 Dec 2021 02:15 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 02:15 PM IST
सार

Surya Grahan 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। आइए जानते हैं साल 2022 में सूर्य ग्रहण का का समय, दिन और सूतक काल । 

विज्ञापन
Surya Grahan 2022 Date timings of Solar Eclipse of the year 2022 know the time and sutak kaal
grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Surya Grahan 2022: ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है।मात्र कुछ ही दिन शेष हैं जब साल 2021 को हम अलविदा कहेंगे और नववर्ष यानि साल 2022 का स्वागत करेंगे। ऐसे में आपको बता दें कि आने वाले साल 2022 में भी ग्रहण पड़ेंगे। कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण  और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। आइए जानते हैं साल 2022 में सूर्य ग्रहण का का समय, दिन और सूतक काल । 

विज्ञापन


साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब 
सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल, शनिवार 2022
समय: दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक 
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण 
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में 
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं 

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 
सूर्य ग्रहण की तिथि:
25 अक्तूबर, शनिवार 2022
समय: सायं 04:29 से सायं 05: 42 बजे तक 
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण 
कहां दिखेगा: यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं 

कब होता है सूर्य ग्रहण
पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय लगता है जब सूर्य और चंद्रमा का एक- दूसरे का एक दूसरे से सामना होता है लेकिन चंद्रमा का आकार तुलनात्मक रूप से छोटा होने के कारण सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल उत्तरी भारत के कुछ जगहों पर ही दिखेगा जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा।
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम

  • इस दौरान कोई भी शुभ काम या नया कार्य न करें।
  • ग्रहण के दौरान भोजन न पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।
  • भगवान की पूजा-आराधना और तुलसी के पौधे व उसके पत्तों को नहीं छूना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण लगने पर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए और न ही घर पर सोना चाहिए।
  • ग्रहण लगने पर गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
  • चाकू और सूई का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed