फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Surya Gochar Sun transit in Aquarius sign on February 13 the luck of the people of these zodiacs may shine

Surya Gochar 2022: 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, चमक सकती है इन राशि के जातकों की किस्मत

Fri, 28 Jan 2022 08:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 08:25 AM IST
सार

Surya Gochar: ग्रहों के अधिपति सूर्य देव 13 फरवरी को शनि की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जो जिन्हें सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल प्रदान करेगा।  

विज्ञापन
Surya Gochar Sun transit in Aquarius sign on February 13  the luck of the people of these zodiacs may shine
13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

विस्तार

Surya Gochar 2022:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन पर ग्रहों के गोचर का सीधा प्रभाव पड़ता है। किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आता है और कुछ राशियों के लिए अशुभ। सूर्य शक्ति और यश का प्रतीक माना जाता है और साथ ही सूर्य ग्रहों का राजा भी कहा जाता है ऐसे में सूर्य जब किसी कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तब व्यक्ति कि नेतृत्व क्षमता, मान प्रतिष्ठा और समृद्धि में वृद्धि होती है। ग्रहों के अधिपति सूर्य देव भी 13 फरवरी को शनि की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जो जिन्हें  सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल प्रदान करेगा।  

विज्ञापन

Surya Gochar Sun transit in Aquarius sign on February 13  the luck of the people of these zodiacs may shine
rashi

मिथुन राशि 
13 फरवरी को होने वाला सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सूर्य ग्रह मिथुन राशि के जातकों की कुंडली के नवम भाव यानि भाग्यस्थान में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान भाग्य आपका पूरा साथ  देगा।  मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और बुध ग्रह और सूर्य ग्रह मित्र ग्रह हैं । इसलिए सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों को लाभ प्रदान करेगा। सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। याद आप नौकरीपेशा हैं तो नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कोई नई डील मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Surya Gochar Sun transit in Aquarius sign on February 13  the luck of the people of these zodiacs may shine
rashi

कर्क राशि 
सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता हैं। कर्क राशि की कुंडली के दशम भाव यानि कर्म स्थान में सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए नौकरी के ने अवसर ला सकता हैं। आपकी पदोन्नति की भी संभावना है।आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप विदेश में अपना व्यापार कर रहे हैं तो वहां से आपको दोगुना लाभ प्राप्त हो सकता है। 

विज्ञापन

Surya Gochar Sun transit in Aquarius sign on February 13  the luck of the people of these zodiacs may shine
rashi

कुंभ राशि
सूर्य ग्रह कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे और इस वजह से यह गोचर लाभकारी होगा। सूर्य ग्रह कुंभ राशि के दूसरे भाव यानि धन स्थान पर गोचर करेंगे जो आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। इस दौरान कुंभ राशि के जातक जिस कार्य को भी आरंभ करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed