फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   sun transit in leo these zodiac sign will effect

सूर्य के राशि परिवर्तन से आया आठ राशियों पर संकट, महज जल के प्रयोग से होगा दूर

Sat, 18 Aug 2018 10:13 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
sun transit in leo these zodiac sign will effect
sun leo

सनातन परंपरा में सूर्य को ब्रह्मांड का देवता माना गया है। भगवान सूर्य देव एक मात्र ऐसे देव हैं जो साक्षात लोगों को दिखाई देते हैं। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य जीवन में सम्मान, सफलता और उन्नति का कारक है। इन्हें सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 17 अगस्त 2018 को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन जहां मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए शुभ साबित होगा, वहीं मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ के लिए जहां कुछ मुश्किलें पैदा करेगा। ऐसे में कुछ सनातनी उपाय के माध्यम से सूर्य देवता को प्रसन्न करके अशुभ फलों से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन


उगते हुए सूर्य का करें दर्शन
सूर्योदय की पहली की किरण से हुई आपके दिन की शुरुआत आपको सफलता के लिए प्रेरित करती है। प्रभु श्री राम सूर्यवंशी हैं इसलिए सूर्य की साधना अराधना करने वाले साधक पर प्रभु श्री राम की कृपा भी होती है। 
विज्ञापन


सूर्योदय के समय दें सूर्य को जल
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक बताया गया है। नियमित सूर्य को जल देने से आत्म शुद्धि और आत्मबल प्राप्त होता है। सूर्य को जल देने से आरोग्य लाभ मिलता है। सूर्य को जल देने से पहले जल में चुटकी भर रोली या लाल चंदन और लाल पुष्प के साथ जल दें। सूर्य साधना के समय संभव हो तो लाल वस्त्र धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जपें सूर्य का यह दिव्य मंत्र
सूर्य की साधना में सूर्य के मंत्र जप का काफी महत्व है। सूर्य को जल देने के बाद सूर्य देवता का मंत्रजप विशेष लाभ प्रदान करता है। 

ॐ मित्राय नमः  
ॐ रवये नमः  
ॐ सूर्याय नमः  
ॐ भानवे नमः  
ॐ खगाय नमः  
ॐ पूष्णे नमः  
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः  
ॐ मरीचये नमः  
ॐ आदित्याय नमः  
ॐ सवित्रे नमः
ॐ अर्काय नमः  
ॐ भास्कराय नमः  
ॐ श्री सबित्रू सूर्यनारायणाय नमः 


सूर्य देवता के इन दिव्य मंत्रों सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जप करने से मनुष्य निरोगी बनता है और उसके सभी पाप नष्ट होते हैं। साधक के धन भंडार में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed