{"_id":"65519f200c1f86d772019033","slug":"somvati-amavasya-2023-do-these-measures-on-somvati-amavasya-to-get-happiness-in-life-2023-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Somvati Amavasya 2023: आज सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Somvati Amavasya 2023: आज सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
Mon, 13 Nov 2023 09:33 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Nov 2023 09:33 AM IST
सार
Somvati Amavasya 2023: आज यानी 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या है। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Somvati Amavasya 2023: आज यानी 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या है। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव जी को समर्पित होने का कारण सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत भी करती हैं। साथ ही इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं भाग्योदय के लिए सोमवती अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने चाहिए....
विज्ञापन
शिव जी का अभिषेक
सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन होती है, इसलिए इस दिन शिवलिंग पर कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें और काले तिल अर्पित करें। इसके अलावा इस दिन कच्चा दूध और दही लें, साथ ही इसमें शहद मिलाएं और इससे भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से आपके अधूरे काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
जपें ये मंत्र
सोमवती अमावस्या के दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर जल, काले तिल, चीनी, चावल, जल और पुष्प अर्पित करें। साथ ही 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें। इससे आप पर पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा।
विज्ञापन
पीपल का एक पौधा लगाएं
इसके अलावा यदि संभव हो तो सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का एक पौधा जरूर लगाएं। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं।
भगवान विष्णु की पूजा
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा से पहले खुद पर गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही इस दिन पीपल के वृक्ष की भी पूजा करें और पीले रंग के पवित्र धागे को 108 बार परिक्रमा करके बांधें। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी।
गणेश जी की पूजा
सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी की पूजा का विधान है, लेकिन यदि इस दिन भगवान गणेश की भी पूजा की जाए तो विशेष फल मिलता है। इस दिन गणेश जी सुपारी अर्पित करना चाहिए।