फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   some tips for the success in career

नौकरी से जुड़ी हर दिक्कत खत्म कर देंगे ये आसान उपाय

Mon, 09 May 2016 11:27 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
some tips for the success in career
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : getty
मिल जाएगी मनपसंद नौकरी
विज्ञापन


प्रत्येक सोमवार को शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग पर मीठा कच्चा दूध चढ़ाते हुए अखंडित अक्षत ( साबुत चावल , जो टूटे हुए ना हो ) अर्पित करके भगवान भोले नाथ से अपने मन की बात करें। इससे नौकरी में आने वाली समस्त अड़चने दूर हो जाती हैं।

माह की किसी भी गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का कोई ऐसा चित्र या मूर्ति जिसमें उनकी सूंड़ दाईं ओर मुड़ी हो उस पर 7 या 11 दूर्वा अर्पित करें, फिर भगवान के आगे लौंग तथा सुपारी रखकर पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा करें। तत्पश्चात जब भी किसी नौकरी के लिए जाना हो तो इस लौंग को तथा सुपारी को साथ लेकर जाएं। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी ।
विज्ञापन

some tips for the success in career
नौकरी में तरक्की - फोटो : getty
प्रमोशन पाने की इच्छा है?

यदि आप अपनी नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं या फिर आपके कार्यों में बार-बार रूकावट आ रही हो तो आप ये सहज उपाय अपनाए।

एक अंडे को चौराहे पर फोड़ते हुए कहें- जिस प्रकार यह चौराहा खुला है,उसी प्रकार मेरी तरक्की के सभी रास्ते खुल जायें !

some tips for the success in career
ट्रांसफर रुकवाने के उपाय - फोटो : getty
नौकरी जाने या ट्रांसफर रुकवाने के उपाय

पांच ग्राम डली वाला सुरमा लें। उसे किसी वीरान जगह पर गाड दें। ख्याल रहे कि जिस औजार से आपने जमीन खोदी है उस औजार को वापिस न लायें, उसे वहीं फेंक दें। दूसरी बात जो ध्यान रखने वाली है वो यह है कि सुरमा डली वाला हो और एक ही डली लगभग 5 ग्राम की हो। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि एक से ज्यादा डलियां नहीं होनी चाहिए ।
विज्ञापन

some tips for the success in career
बेरोजगारी रोकने के उपाय - फोटो : getty
यूं होगी बेरोजगारी दूर

अगर आपके लाख प्रयत्न करने के बाद भी आप अभी तक बेरोजगार हैं, नौकरी न मिल रही हो तो मन्दिर में 12 फल चढ़ाएं। यह उपाय नियमित रूप से करें और ईश्वर से नौकरी मिलने की प्रार्थना करें।

इंटरव्यू देने जाते समय यदि रास्ते में कोई गाय नजर आ जाए तो उसे आटा-गुड़ खिला कर जाएं। पीतल के लोटे में गंगा जल भरकर चांदी व सोने की धातुएं डालकर ईशान स्थान पर रखें। तथा ऊँ गंगाधराय नम: मंत्र को 11 बार बोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed