फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   solar eclipse sutak time start 25 december 6 planets in dhanu during surya solar eclipse 2019

Solar Eclipse: 2 दिन बाद सूर्यग्रहण, एक ही राशि में होंगे 6 ग्रह

Mon, 23 Dec 2019 01:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Dec 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse sutak time start 25 december 6 planets in dhanu during surya solar eclipse 2019
solar eclipse 2019

गुरुवार, 26 दिसंबर को साल 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा। यह खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण पर भी गुरुवार और अमावस्या का संयोग भी बनेगा। इसके पहले यह संयोग 29 दिसंबर 2016 को देखने को मिलेगा। सूर्यग्रहण मूल नक्षत्र और धनु राशि में होगा। ग्रहण के दौरान 6 ग्रह धनु राशि में रहेगा।

विज्ञापन
  • धनु राशि में 6 ग्रह

26 दिसंबर को ग्रहण के समय सूर्य, बुध, गुरु, शनि, चंद्र और केतु धनु राशि में एक साथ रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 6 ग्रहों की ऐसी स्थिति तीन सदी पहले बनी थी।

विज्ञापन
  • ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व से माना जाता है जबकि चंद्र ग्रहण में 5 घंटे।सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक का असर रहेगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होगा। ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जा सकता। सूतक के समय को अशुभ समय माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

26 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

  • ग्रहण में क्या न करें

- ग्रहणकाल में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ न करें।
- सूतक के समय भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है।
- देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

  • ग्रहण में क्या करें

- ग्रहण के समय में भगवान का  ध्यान और भजन करना चाहिए।
- मंत्रों का उच्चारण करें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद घर पर गंगाजल का छिड़काव करें।
- सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed