फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Solar Eclipse 2019 Surya grahan 26 Dec sutak kal

26 को है ग्रहण, जानें सूर्य ग्रहण का सूतक काल, क्यों होता है अशुभ

Tue, 10 Dec 2019 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 10 Dec 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
Solar Eclipse 2019 Surya grahan 26 Dec sutak kal
26 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

इस महीने 26 तारीख को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो जाएगा। खण्डग्रास की अवधि 2 घंटे 40 मिनट तक रहेगी। जबकि सूर्य ग्रहण में लगने वाला सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाएगा।

विज्ञापन

Solar Eclipse 2019 Surya grahan 26 Dec sutak kal
solar eclipse
किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण गुरु की राशि धनु और मूल नक्षत्र में लग रहा है। मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है। सूर्य ग्रह, धनु राशि और मूल नक्षत्र के बीच की सामंजस्यता को देखें तो इन तीनों के मध्य अच्छी सामंजस्यता दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Solar Eclipse 2019 Surya grahan 26 Dec sutak kal
solar eclipse

क्या होता है सूतक काल?
ग्रहण में लगने वाला सूतक एक अशुभ समय होता है। धार्मिक दृष्टि से यह अवधि किसी शुभ कार्य के लिए अच्छी नहीं होती है। अतः इस दौरान शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। यह सूर्य ग्रहण से लगने के चार पहर (एक पहर तीन घंटे के बराबर होता है) पहले से ही लग जाता है और ग्रहण के समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। हालांकि सूतक काल वहीं प्रभावी होता है, जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

विज्ञापन

Solar Eclipse 2019 Surya grahan 26 Dec sutak kal
solar eclipse

सूतक काल में न करें ये कार्य
सूतक काल में भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए। इस दौरान किसी भी नए कार्य को शुरु नहीं किया जाता है। इसके साथ ही मूर्ति पूजा और मूर्तियों का स्पर्श न करें, न ही तुलसी के पौधे का स्पर्श करें। गर्भवती महिलाओं को चाकू एवं छुरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है। इसके साथ ही उन्हें घर से बाहर न निकलें। सूर्य को नग्न आंखों से न देंखें।

Solar Eclipse 2019 Surya grahan 26 Dec sutak kal
solar eclipse

सूतक काल समाप्त होने पर करें ये कार्य
सूतक काल के दौरान सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें। वहीं ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में शुद्धता के लिए गंगाजल का छिड़काव करें। स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएँ और उनकी पूजा करें। ग्रहण समाप्त होने पर ताजा भोजन बनाएं और खाएं। यदि भोजन बना हुआ है तो उसमें तुलसी डाल दें ताकि वह भोजन दूषित न हो। सूर्य ग्रहण के बाद गरीबों को अनाज दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed