फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   solar eclipse 2019 and solar lunar eclipse date in 2020

सूर्यग्रहण का बुरा असर न हो इसके लिए करें ये उपाय, 10 जनवरी को अगला ग्रहण

Thu, 26 Dec 2019 01:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 26 Dec 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse 2019 and solar lunar eclipse date in 2020
सूर्यग्रहण - फोटो : ANI
सूर्यग्रहण ( 26 दिसंबर 2019 ) अब खत्म हो चुका है। यह साल 2019 का अंतिम ग्रहण था। अब नए साल में 10 जनवरी 2020 को चंद्रग्रहण पड़ेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में करीब सुबह 11 बजे तक देखा गया। इस सूर्यग्रहण को कंकड़ सूर्यग्रहण कहा गया। यह सूर्यग्रहण भारत के अलावा विश्व के अलग-अलग हिस्सों में भी दिखाई दिया। साल 2019 के अंतिम ग्रहण में 296 साल के बाद एक अनूठा संयोग भी बना। इस सूर्यग्रहण में धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह विराजमान थे जिसमें सूर्य, चंद्रमा, गुरु, शनि, बुध और केतु ग्रह थे। इसके अलावा यह ग्रहण मूल नक्षत्र में भी था। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद भी नकारात्मक असर रहता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


माना जाता है कि ग्रहण के समाप्त के बाद करीब दो हफ्ते तक इसका असर रहता है। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।
  • सूर्यग्रहण के बाद क्या करें
 -ग्रहण समाप्त होने पर घर पर गंगा जल का छिड़काव करें इससे घर में सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएगा। 
-ग्रहण समाप्ति के बाद घर की मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराएं और देवी-देवताओं के समक्ष धूप-दीप, अगरबत्ती जलाएं।
-ग्रहण समाप्त होने पर ताजा भोजन करें। लेकिन सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद यदि आप जरुरतमंदों को जरुरी चीजें दान करते हैं तो इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होती है।
  •  साल 2020 के ग्रहण

10 जनवरी 2020 
चंद्र ग्रहण
 
ग्रहण का समय:  10 जनवरी को रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 

5 जून 2020 
चंद्र ग्रहण

ग्रहण का समय: 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 

21 जून 2020 
सूर्य ग्रहण

ग्रहण का समय: 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 

5 जुलाई 2020 
चंद्र ग्रहण

ग्रहण का समय: 5 जुलाई सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

30 नवंबर 2020 
चंद्र ग्रहण

30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

14 दिसंबर 2020 
सूर्य ग्रहण

14 दिसंबर शाम 7 बजकर 03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे तक
यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed