फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shaniwar Remedies Urad Dal ke Totke and Upay to get Money and Prosperity Know Astrological Benefits

Upay: शनिवार के दिन उड़द दाल के इस उपाय से होता है धन लाभ और भाग्य में वृद्धि

Sat, 01 Oct 2022 04:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 04:39 PM IST
सार

ज्योतिषी मान्यताओं के अनुसार परेशानियों का कम करने और भाग्य में वृद्धि के लिए काली उड़द दाल के उपाय बहुत ही सफल माने गए हैं।  उड़द दाल के उपाय सबसे ज्यादा शनिवार के दिन करने पर फायदा मिलता है।

विज्ञापन
Shaniwar Remedies Urad Dal ke Totke and Upay to get Money and Prosperity Know Astrological Benefits
shani dev: शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है। शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगता है। - फोटो : istock

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनको आजमाकर हम जीवन में आ रही कई तरह की बाधाओं का दूर कर सकते हैं। जब जीवन में असफलताएं मिलती हैं या फिर कोई बीमारी पीछा करती हैं तो इसके पीछे ग्रहों का बुरा प्रभाव होता है। ज्योतिष में ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में उड़द दाल के कुछ ज्योतिषीय उपाय होते हैं जिनको अपनाकर कष्ट को कम किया जा सकता है। ज्योतिषी मान्यताओं के अनुसार परेशानियों का कम करने और भाग्य में वृद्धि के लिए काली उड़द दाल के उपाय बहुत ही सफल माने गए हैं।  उड़द दाल के उपाय सबसे ज्यादा शनिवार के दिन करने पर फायदा मिलता है। आइए जानते है उड़द दाल के कुछ खास उपाय...
विज्ञापन


उड़द दाल के उपाय
1- आर्थिक समस्याओं से पीछा छुड़ाने के लिए शनिवार की शाम को उड़द दाल में सिंदूर मिला लें, फिर इसको लगातार 21 दिनों तक घर के समीप पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान दे जब वापस आए तो भूलकर भी पीछे न देखें।
विज्ञापन


2- अगर कोई किसी व्यक्ति के ऊपर शनिदोष है तो इसका प्रभाव कम करने के लिए उड़द दाल के टोटके बहुत ही कारगर होते हैं। शनिवार के दिन उड़द दाल को दान करने से व्यक्ति का शनिदोष कम हो जाता है। इसके अलावा शनिवार दिन उड़द दाल के कुछ दानों को अपने सिर से 3 बार घूमाकर पक्षी को खिला दें। इस उपाय से शनिदोष खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Maa Durga Aarti: शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां अंबे की ये आरती, हर मनोकामना होगी पूरी


3- शनिवार के दिन अपने बिस्तर के नीचे सरसों के तेल को किसी कटोरी में रख दें फिर इसके बाद उस तेल में उड़द दाल के गुलगुले बनाकर गाय और कुत्तों खिला दें। इसके जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म हो जाती हैं।

4- व्यापार में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन के लिए शनिवार के दिन लोहे की किसी चीज को अपने कार्यलय में रख दें और फिर इसके बाद उसके ऊपर उड़द दाल के दाने स्वस्तिक का निशान बना कर उसी स्थान पर रखें। इस उपाय से व्यापार में मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन जल्द ही मिलेगा।

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में इस दिन होगा कन्या पूजन, जानिए महत्व और विधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed