फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shaniwar ke Upay Shani Dev Ko Aise Karein prasann shanivar totke remedies

Shaniwar ke Upay: घर में तंगी से हैं परेशान, शनिवार के दिन करें ये उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

Sat, 15 Oct 2022 01:52 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 01:52 PM IST
सार

मान्यता है कि शनिदेव जातक कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ऐसे में यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति सही नहीं है या किसी संकट का सामना कर रहे हैं तो शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का पूजन करें।
 

विज्ञापन
Shaniwar ke Upay Shani Dev Ko Aise Karein prasann shanivar totke remedies
धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

विस्तार

Shaniwar ke Totake: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसीलिए कहते हैं शनिदेव की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपने कोई गलती नहीं की हो। ज्योतिष शास्त्र में भी शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन भगवान शनि से संबंधित पूजा करने के साथ इन विशेष उपायों को किया जाए तो किसी भी प्रकार की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े हुए कुछ विशेष उपायों के बारे में। 

विज्ञापन

शनिवार से जुड़े विशेष उपाय 

  • मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें घोड़े की नाल चढ़ाने से जीवन में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिल सकता है। 
  • विज्ञापन
  • शनिवार की सुबह जल्दी उठकर आटे में शक्कर और काला तिल मिलाकर चीटियों को खिलाएं। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ ही यह उपाय शनि दोष को भी दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शनिवार के दिन गरीबों या जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजें जैसे काले तिल, काले रंग के कंबल और उड़द की दाल का आप दान कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 
  • जीवन में आपको बहुत ज्यादा दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आपको घर में रोटियां बनाकर उसपर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। इससे दुर्घटनाएं कम होंगी और साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। 
  • घर में किसी व्यक्ति को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो उसे दूर करने के लिए सूर्योदय से पूर्व एक कटोरी में सरसों का तेल रखें और उसमें अपना चेहरा देखें। अपना चेहरा देखने के बाद उस तेल को दान कर दें। ऐसा करने से पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed