फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shanishchari Amavasya 2023 Do these remedies on Shanishchari Amavasya in Hindi

Shanishchari Amavasya 2023: 21 जनवरी को करें ये छोटा सा उपाय,बनेंगे सभी बिगड़े काम

Sat, 21 Jan 2023 08:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

इस साल मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है इस लिए यह शनिश्चरीअमावस्या होगी।  जिन जातकों पर शनि की महादशा हो उनके लिए यह शनिश्चरी अमावस्या अति लाभदायक होगी।

विज्ञापन
Shanishchari Amavasya 2023 Do these remedies on Shanishchari Amavasya in Hindi
शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय, मिलेगा शुभ फल - फोटो : amar ujala

विस्तार

Shanishchari Amavasya Upay: आज 21 जनवरी को मौनी अमावस्या है। हिंदू धर्म में शनिश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व है। माघ के महीने में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से अमृत स्नान के समान पुण्यफल की प्राप्ति होती है और सभी पापों नष्ट हो जाते हैं। इस साल मौनी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है इस लिए यह शनिश्चरीअमावस्या होगी।  जिन जातकों पर शनि की महादशा हो उनके लिए यह शनिश्चरी अमावस्या अति लाभदायक होगी। शनिश्चरी अमावस्या के दिन गंगा स्नान के साथ भगवान शनिदेव से जुड़े कुछ उपाय करने से शनिदेव की कृपा बरसती है और सारे संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं शनिश्चरी अमावस्या से जुड़े उपायों के बारे में। 

विज्ञापन


शनिश्चरी अमावस्या पर करें ये उपाय 

  • शनिश्चरी अमावस्या के दिन स्नान और दान करने से धन की वृद्धि होती है। 
  • शनिश्चरी अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण करें। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन वैभव की प्राप्ति होती है। 
  • विज्ञापन
  • पितृ दोष से मुक्ति चाहते हैं तो शनिश्चरी अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाएं और इसके उपलो के हवन पर पितरों के निमित्त खीर का भोग लगाएं।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शनिश्चरी अमावस्या के दि पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएगा। 
  • शनिश्चरी अमावस्या के दिन स्नान के बाद गरीब और जरूरत मंद लोगों को दान देना उत्तम फलदायी होता है। 

शनिश्चरी अमावस्या पूजा मुहूर्त 
माघ कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि आरंभ- 21 जनवरी,शनिवार प्रातः 06:17 से
माघ कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि समाप्त- 22 जनवरी, रविवार तड़के 02:22 पर
उदयातिथि के अनुसार शनिवार 21 जनवरी को अनुसार मौनी अमावस्या/शनिश्चरी अमावस्या मान्य होगी। इसी दिन स्नान, दान, तर्पण और पूजा-पाठ जैसे कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed