फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs

22 जनवरी को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के लिए बनेगा परेशानी, जानें आपकी राशि पर शनि का पाया

Mon, 18 Jan 2021 08:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 18 Jan 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs
शनि पाया 2021 - फोटो : अमर उजाला

शनि ग्रह की चाल नौ ग्रहों में सबसे धीमी है। शनि ढाई साल बाद अपनी राशि बदलते हैं। इस साल शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में ही रहेंगे। लेकिन 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। शनि साढ़ेसाती और ढैय्या की तरह शनि का पाया भी प्रभावशाली होता है। आइए जानते हैं आपकी राशि पर शनि देव का कौनसा पाया रहेगा और ये किन राशियों के लिए अशुभ फलकारी होंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs
मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर ताम्रपाद - फोटो : अमर उजाला
मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर ताम्रपाद

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल मेष, कर्क और वृश्चिक राशि को शनि का ताम्र पाया प्राप्त हुआ है। ऐसे में इन राशि के जातकों को आगे चलकर लाभ प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार में तरक्की मिलेगी और इनके भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है।

Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs
वृषभ, कन्या और धनु राशि पर शनि का रजत पाया - फोटो : सोशल मीडिया
वृषभ, कन्या और धनु राशि पर शनि का रजत पाया

इस साल वृष, कन्या और धनु राशि को शनि का रजत पाया प्राप्त हुआ है। इसके प्रभाव से इन राशि के जातकों को आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के योग हैं। इसके साथ ही इन राशि के जातकों को निजी जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs
मिथुन, तुला और कुंभ को प्राप्त हुआ है लौह पाया - फोटो : social media
मिथुन, तुला और कुंभ को प्राप्त हुआ है लौह पाया

इस साल शनि का लौह पाया मिथुन, तुला और कुंभ राशि के हिस्से में आया है। इस साल इन राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संभलकर कार्य करने की सलाह दी जाती है। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। वाहन संभलकर चलाएं अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs
सिंह, मकर और मीन राशि को मिला है स्वर्ण पाया - फोटो : अमर उजाला
सिंह, मकर और मीन राशि को मिला है स्वर्ण पाया

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह, मकर और मीन राशि के जातकों को इस साल शनि का स्वर्ण पाया प्राप्त हुआ है। इस दौरान आपको संघर्ष के बाद सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

Shani Paya 2021 know effects of Shani paya on all zodaic signs
शनि का पाया - फोटो : सोशल मीडिया
शनि का पाया

शनि के राशि परिवर्तन के समय यदि चंद्रमा पहले, छठे और ग्यारहवें स्थान में हों तो सोने का पाया, दूसरे, पांचवें में तथा नवम स्थान में हो तो चांदी के पाये पर गोचर करते कहलाते हैं। जब शनिदेव तीसरे, सातवें एवं दसवें स्थान में हों तो तांबे का पाया और चौथे, आठवें तथा बारहवें स्थान में हो तो लोहे के पाए पर गोचर करते हुए माने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed