Rashi Parivartan 2022: जानिए साल 2022 में कौन से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
Rashi Parivartan 2022: जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है या उसकी चाल में परिवर्तन होता है तो उसका असर मानव जीवन पर भी पड़ता है। किसी के लिए ये परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब, कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष के आधार पर ही अक्सर आपने सुना होगा कि आज ग्रह गोचर कर रहा है या राशि परिवर्तन कर रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, भाव, नक्षत्र, राशि की स्थिति कई प्रकार के प्रभावों को जन्म देने वाली होती है। जातक पर इन सभी का किसी न किसी रुप में असर भी पड़ता है। जातक के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों में ग्रहों की स्थिति और दशा का संबंध बहुत गहरे असर दिखाने वाला होता है। गोचर का अर्थ होता है गमन यानी चलना। गो यानि नक्षत्र या ग्रह और चर का मतलब होता है चलना। इस तरह गोचर का सम्पूर्ण अर्थ निकलता है ग्रहों का चलना। ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशिचक्र में गमन करने में अलग-अलग समय लेते हैं। नवग्रहों में चन्द्र का गोचर सबसे कम अवधि का होता है क्योंकि इसकी गति तेज है। जबकि, शनि की गति मंद होने के कारण शनि का गोचर सबसे अधिक समय का होता है।
ज्योतिष शास्त्र में राशियों की संख्या 12 बताई गई है। जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है या उसकी चाल में परिवर्तन होता है तो उसका असर मानव जीवन पर भी पड़ता है। किसी के लिए ये परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आइए जानते हैं साल 2022 में कब-कब, कौन-सा ग्रह राशि परिवर्तन करेगा-
| जनवरी 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में धनु राशि में, 14 जनवरी से मकर राशि में |
| मंगल | महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी से धनु राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में मकर राशि में, 15 जनवरी से वक्री |
| गुरु | कुंभ राशि में |
| शुक्र | धनु राशि में वक्री, 30 जनवरी से मार्गी |
| शनि | मकर राशि में |
| राहु | वृष राशि में |
| केतु | वृश्चिक राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| फरवरी 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में मकर राशि में, 13 फरवरी से कुंभ राशि में |
| मंगल | महीने के आरंभ में धनु राशि में, 26 फरवरी से मकर राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में मकर राशि में वक्री, 4 फरवरी से मार्गी |
| गुरु | कुंभ राशि में |
| शुक्र | महीने के आरंभ में धनु राशि में, 27 फरवरी से मकर राशि में |
| शनि | मकर राशि में |
| राहु | वृष राशि में |
| केतु | वृश्चिक राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| मार्च 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 14 मार्च से मीन राशि में |
| मंगल | मकर राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में मकर राशि में, 6 मार्च से कुंभ राशि में, 24 से मीन राशि में |
| गुरु | कुंभ राशि में |
| शुक्र | महीने के आरंभ में मकर राशि में, 31 मार्च से कुंभ राशि में |
| शनि | मकर राशि में |
| राहु | वृष राशि में |
| केतु | वृश्चिक राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| अप्रैल 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में मीन राशि में, 14 अप्रैल से मेष राशि में |
| मंगल | महीने के आरंभ में मकर राशि में, 7 अप्रैल से कुंभ में |
| बुध | महीने के आरंभ में मीन राशि में, 8 अप्रैल से मेष में, 24 से वृषभ राशि में |
| गुरु | महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 13 अप्रैल से मीन में |
| शुक्र | महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 27 अप्रैल से मीन में |
| शनि | महीने के आरंभ में मकर राशि में, 29 अप्रैल से कुंभ राशि में |
| राहु | महीने के आरंभ में वृष राशि में, 12 अप्रैल से मेष में |
| केतु | महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 12 अप्रैल से तुला में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| मई 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में मेष राशि में, 15 मई से वृष में |
| मंगल | महीने के आरंभ में कुंभ राशि में, 17 से मीन राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 11 मई से वक्री |
| गुरु | मीन राशि में |
| शुक्र | महीने के आरंभ में मीन राशि में, 23 मई से मेष में |
| शनि | कुंभ राशि में |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| जून 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 15 से मिथुन राशि में |
| मंगल | महीने के आरंभ में मीन राशि में, 27 से मेष राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में वृषभ राशि में वक्री, 4 से मार्गी |
| गुरु | मीन राशि में |
| शुक्र | महीने के आरंभ में मेष राशि में, 18 से वृषभ राशि में |
| शनि | कुंभ राशि में, 5 से वक्री |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| जुलाई 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में मिथुन राशि में, 17 से कर्क राशि में |
| मंगल | मेष राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 2 से मिथुन राशि में, 16 से कर्क में |
| गुरु | मीन राशि में, 29 से वक्री |
| शुक्र | महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 13 से मिथुन में |
| शनि | महीने के आरंभ में कुंभ राशि में वक्री, 12 से मकर राशि में वक्री |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| अगस्त 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में कर्क राशि में, 17 से सिंह में |
| मंगल | मेष राशि में, 10 से वृषभ राशि में |
| बुध | 1 अगस्त से सिंह में, 20 से कन्या में |
| गुरु | मीन राशि में वक्री |
| शुक्र | महीने के आरंभ में मिथुन में, 6 से कर्क में, 31 से सिंह में |
| शनि | मकर राशि में वक्री |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| सितंबर 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में सिंह में, 17 से कन्या में |
| मंगल | वृषभ राशि में |
| बुध | महीने के आरंभ में कन्या राशि में, 10 से वक्री |
| गुरु | मीन राशि में वक्री |
| शुक्र | महीने के आरंभ में सिंह राशि में, 24 से कन्या राशि में |
| शनि | मकर राशि में वक्री |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| अक्तूबर 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में कन्या में, 18 से तुला में |
| मंगल | महीने के आरंभ में वृषभ राशि में, 15 से मिथुन में, 31 से वक्री |
| बुध | महीने के आरंभ में कन्या राशि में वक्री, 2 से सिंह राशि में वक्री, 3 कन्या राशि में मार्गी, 26 से तुला में |
| गुरु | मीन राशि में वक्री |
| शुक्र | महीने के आरंभ में कन्या राशि में, 18 से तुला में |
| शनि | मकर राशि में वक्री, 26 से मार्गी |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| नवंबर 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में तुला राशि में, 17 से वृश्चिक राशि में |
| मंगल | महीने के आरंभ में मिथुन में वक्री, 14 से वृष राशि में वक्री |
| बुध | महीने के आरंभ में तुला में, 13 से वृश्चिक राशि में |
| गुरु | मीन राशि में वक्री, 24 से मार्गी |
| शुक्र | महीने के आरंभ में तुला राशि में, 11 से वृश्चिक राशि में |
| शनि | मकर राशि में |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |
| दिसंबर 2022 | |
| ग्रह | राशि |
| सूर्य | महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 16 से धनु राशि में |
| मंगल | वृष राशि में वक्री |
| बुध | महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 2 से धनु राशि में, 27 से मकर राशि में, 29 की रात से वक्री, 31 से धनु में |
| गुरु | मीन राशि में |
| शुक्र | महीने के आरंभ में वृश्चिक राशि में, 5 से धनु राशि में, 29 से मकर राशि में |
| शनि | मकर राशि में |
| राहु | मेष राशि में |
| केतु | तुला राशि में |
| चंद्रमा | हर सवा दो दिन में राशि बदलेगा |