{"_id":"66e9813346b208c3640d37c7","slug":"what-is-chandra-rashi-and-moon-rashi-difference-between-sun-sign-and-moon-sign-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष की पाठशाला (राशि): चंद्र, सूर्य और नाम राशियां क्या होती हैं ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
ज्योतिष की पाठशाला (राशि): चंद्र, सूर्य और नाम राशियां क्या होती हैं ?
सार
वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों में चंद्रमा को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदू ज्योतिष में राशिफल की गणना चंद्र राशि के आधार पर होती है। जब भी किसी जातक का जन्म होता है तो उस समय आकाश मंडल में चंद्रमा जिस राशि में उदित होता है वह राशि चंद्र राशि कहलाती है।
विज्ञापन
सूर्य और चंद्र राशि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योतिष शास्त्र की पाठशाला में आपका स्वागत है। किसी जातक की राशि को मालूम करके उसके बारे में बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। राशि से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व को आसानी से जाना जा सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशियों का गणना का निर्धारण सूर्य, चंद्रमा और नाम के आधार पर किया जाता है। राशियों को अलग-अलग वर्ग में बांटा गया है। मुख्य रूप से राशियों का निर्धारण तीन प्रकार से किया गया है। चंद्र राशि, सूर्य राशि और नाम राशि। आइए जानते हैं आखिर सूर्य, चंद्र और नाम राशि क्या होती हैं।
चंद्र राशि
वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रहों में चंद्रमा को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदू ज्योतिष में राशिफल की गणना चंद्र राशि के आधार पर होती है। जब भी किसी जातक का जन्म होता है तो उस समय आकाश मंडल में चंद्रमा जिस राशि में उदित होता है वह राशि चंद्र राशि कहलाती है। ज्योतिष में जातक के जन्म के बाद शिशु का नाम रखने का आधार चंद्र राशि होती है।
सूर्य राशि
किसी जातक के जन्म के समय आकाश मंडल में सूर्य जिस राशि में स्थित या उदित होता है वह सूर्य राशि होती है। वहीं पाश्चात्य ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि पर आधारित राशिफल को प्रमुखता दी जाती है।
विज्ञापन
नाम राशि
वैदिक ज्योतिष में जातक के नाम का विशेष महत्व होता है। आपके नाम के पहले अक्षर के आधार पर नाम राशि कहलायी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जातक के नाम के पहले अक्षर में उसका व्यक्तित्व, स्वभाव, चरित्र और गुण-दोष के बारे में जानकारी प्राप्ति होती है।
नाम का पहला अक्षर और नाम राशि
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ- मेष
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- वृषभ
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह- मिथुन
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो- कर्क
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सिंह
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो- कन्या
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते- तुला
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू- वृश्चिक
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे- धनु
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी- मकर
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा- कुंभ
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची- मीन