Aries Weekly Horoscope ( 23 to 29 December): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी पूरी तरह से अनुकूल और मनचाहे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे
विस्तार
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी पूरी तरह से अनुकूल और मनचाहे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके द्वारा किये गये कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी उद्यमशीलता और लिए गये अहम निर्णयों के कारण आपकी कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनचाहा पद अथवा जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना बन रही है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। कारोबार को विस्तार देने की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी। इस सप्ताह आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: श्री हनुमान जी को मीठा प्रसाद चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।