फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Weekly Horoscope 4 Jan to 0 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome

इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, मिलेगी कार्य-व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में सफलता

Mon, 04 Jan 2021 05:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 04 Jan 2021 05:46 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 4 Jan to 0 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

Weekly Horoscope 4 Jan to 0 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि
वृष राशि वालों की होंगी चिंताएं दूर

वृष राशि के जातकों की सप्ताह मित्रों या शुभचिंतकों की मदद से बड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य तक आपके मन से कई बड़ी चिंताएं घटेंगी और भविष्य के लिए काम-धंधे के सुखद योग बनेंगे। इस दौरान व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के प्रस्ताव मिलेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी एवं महिलाओं का समय कुल मिलाकर अच्छा है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weekly Horoscope 4 Jan to 0 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि

तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में होगी प्रगति
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह करिअर और कारोबार के लिए प्रगति के योग बन रहे हैं। परिवार या रिश्तेदारों के साथ खुशियां मनाने का भी अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभदायक है। पिछले निवेश के घाटों की पूर्ति का योग बनेगा। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। चार्टेड एकाउंटेंट, मैनेजमेंट एवं फंड मैनेजरों के लिए समय बेहद अनुकूल है। किसी मित्र की मदद से आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Weekly Horoscope 4 Jan to 0 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की समस्याएं होंगी दूर 
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किए गये कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं और विचारों के जंजाल से मुक्ति का मार्ग मिलेगा। मन में उत्साह एवं सकारात्मक विचार आएंगे। किसी बड़ी कार्य योजना को आकार देने में मित्रों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का लोग लोहा मानेंगे। व्यापारियों का समय अच्छा है। सप्ताह के मध्य में आपको नई योजना पर काम करने के लिए अथवा नए कारोबार के प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थियों, युवाओं एवं महिलाओं का समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में आपके आकर्षण या फिर कहें प्रभाव में वृद्धि होगी।

Weekly Horoscope 4 Jan to 0 Jan 2021 these 4 signs get auspicious outcome
राशि

मीन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार
मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह सफलताओं के नए द्वार खुलेंगे। इस सप्ताह पूरे मनोयोग से कार्य करें और किसी भी सूरत में हाथ आए अवसर को अपने हाथ से न आनें दे। प्रयास करने पर निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। थोक व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ होगा। छोटे दुकानदारों के कारोबार में भी वृद्धि होगी। दांपत्य-संबंधों में एक-दूसरे का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed