फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   vakri shukra ka gochar 2021 venus transit impact on all zodiac signs

Vakri Shukra Ka Gochar 2021: 30 दिसंबर को शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

Thu, 30 Dec 2021 12:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Dec 2021 12:01 AM IST
सार

30 दिसंबर शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में रहते हुए गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने गए हैं जबकि कन्या राशि में नीच के तथा और मीन राशि में उच्च के होते हैं।

विज्ञापन
vakri shukra ka gochar 2021 venus transit impact on all zodiac signs
शुक्र ग्रह का वक्री अवस्था में गोचर: साल के आखिरी दिन में शुक्र का गोचर कई राशि वालों के लिए शुभ और लाभ प्रदान करने वाले सिद्ध हो सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Rashi Parivartan 2021: साल 2021 का आखिरी गोचर 30 दिसंबर को होगा, जब सुख, सुविधा और संपन्नता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, सौंर्दय और वैभव देने वाले ग्रह माना गया है। 30 दिसंबर शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में रहते हुए गुरु की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने गए हैं जबकि कन्या राशि में नीच के तथा और मीन राशि में उच्च के होते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे भाव में विराजमान होते या फिर शुभ ग्रहों के साथ संपर्क में रहते ऐसे लोगों के जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होती। वहीं अगर शुक्र ग्रह कुंडली में अशुभ भाव में रहते तो सुख-सुविधाओं के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता। साल के आखिरी दिन में शुक्र का गोचर कई राशि वालों के लिए शुभ और लाभ प्रदान करने वाले सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते है शुक्र ग्रह के गोचर से किन-किन राशियों को मिल सकता है फायदा।

विज्ञापन


मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होगा। आर्थिक स्थितियों में मजबूती आएगी। धन का संचय बढ़ेगा। मनचाहे काम मिलने से आपको जोरदार मुनाफा होगा। 
विज्ञापन


वृष राशि- सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी गोचर काफी शुभ और लाभ प्रदान करने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। धन दौलत में इजाफा होने और सभी तरह के सुखों की प्राप्ति के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि- काम का दबाब आपके ऊपर बहुत ज्यादा रहेगा जिस कारण से आपको मानसिक परेशानियां रह सकती है। खर्चे बढ़ने की वजह से आपके ऊपर धन का दबाव रहेगा।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय एकदम उपयुक्त रहेगा।

कन्या राशि- सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। जिस कारण से मन परेशान रह सकता है। निवेश संबंधी योजनाओं को थोड़े समय के लिए टालना ही बेहतर रहेगा।

तुला राशि- साल के शुरुआती दिनों में तुला राशि के जातकों का पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है जिससे आपकी रुकी हुई कई योजनाएं पूरी हो सकती हैं।


वृश्चिक राशि- कामकाज में तनाव रह सकता है। जिसके कारण आपके घर परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में कमी आने के संकेत है।

धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का व्रकी अवस्था में गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला और शानदार रहेगा। करियर में खूब तरक्की और लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होने से आपका मन बहुत कुछ करने को कहेगा। निवेश से अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि-  मकर राशि वालों को धन लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास योजना पर काम करने के लिए यह समय बहुत ही उपयुक्त होगा।

कुंभ राशि- नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में जोरदार मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपंत्ति से अच्छा खासा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे।

मीन राशि- सुख-सुविधाओं और मान सम्मान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कहीं से आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी किस्मत ही पलट जाएगी। इस समय का इंतजार आपको काफी दिनों से था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed