{"_id":"5b0e4eac4f1c1bab6e8b54f9","slug":"these-kundali-yog-makes-become-a-rich-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली के इन योगों से आसानी से बनते हैं लोग अमीर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
कुंडली के इन योगों से आसानी से बनते हैं लोग अमीर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे कमाने की चाहत हर किसी को होती है और इसके लिए वह व्यक्ति हर दिन कड़ी मेहनत करता है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कुछ ऐसे योग बनते हैं जिनकी पहचान कर आसानी से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपकी कुंडली में अमीर बनने के योग है कि नहीं।
विज्ञापन
- जन्म कुंडली का अष्टम स्थान गुप्त रहस्य और गुप्त धन मिलने का होता है। इस जगह पर जब धनेश और अष्टममेश बलवान हो तो व्यक्ति को जीवन में ऐसा मौका जरूर मिलता है जब उसे कहीं से अचानक से धन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
- अगर जन्म कुंडली के चतुर्थ स्थान पर धनेश और लाभेश स्थित हो इसके अलावा चतुर्थेश स्थान पर शनि के प्रभाव में स्थित हो तो व्यक्ति को शेयर मार्केट और सट्टा बाजार से बहुत सारा लाभ मिलने की संभावना होती है।
विज्ञापन
- अगर जन्म कुंडली में राहु धन, पंचम, अष्टम या लाभ स्थान पर मजबूत होकर स्थित हो व्यक्ति को गुप्त जगहों से धन प्राप्त होता है।
- अगर किसी व्यक्ति पर राहु की दशा चल रही हो और राहु गोचर में 2,5,8,11वें स्थान में हो तो व्यक्ति इस खास समय में बहुत ही धन कमाता है।