फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Taurus Monthly Horoscope July 2026 Vrishabha masik rashifal July monthly rashifal

Vrishabha Rashifal July 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना शुभ रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Wed, 01 Jul 2026 06:02 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 01 Jul 2026 06:02 AM IST
सार

Vrishabha Rashifal July 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का अधिकांश समय शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
Taurus Monthly Horoscope July 2026 Vrishabha masik rashifal July monthly rashifal
Rashifal June 2026 Taurus - फोटो : AI

विस्तार

Taurus Monthly Horoscope: July 2026: वृषभ राशि पृथ्वी तत्व की स्थिर, व्यावहारिक और धैर्यवान राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक मेहनती, भरोसेमंद और जीवन में स्थायित्व पसंद करने वाले होते हैं। ये लोग जल्दबाजी से बचते हैं, लेकिन कई बार जिद और सुविधा-प्रियता इनकी गति धीमी कर सकती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


वृषभ राशि (जुलाई मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का अधिकांश समय शुभ और लाभकारी रहने वाला है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। लंबे समय से अटकी योजनाएं अब गति पकड़ेंगी। ऐसे में आपको अपने करियर और व्यवसाय में पूरे प्रयास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। महीने के मध्य में व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिलने के संकेत हैं, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी और बाजार में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
परिवार के लिहाज से यह महीना सामान्य और संतुलित रहेगा। परिजनों के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से मन को राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बावजूद संबंध मधुर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के उत्तरार्ध में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें, क्योंकि उनके खोने या नुकसान होने की आशंका है। बाकी समय स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


उपाय
प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, केसर का तिलक लगाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Ashadha Masa Prediction: सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आषाढ़ मास, धन और कारोबार में होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed