फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november

Sun Transit 2019: 16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर क्या होगा असर

Fri, 15 Nov 2019 09:01 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 15 Nov 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november

सूर्यदेव अपनी नीच संज्ञक राशि तुला में भ्रमण करने के बाद 16 नवंबर की रात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 16 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक विराजमान रहेंगे उसके बाद गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में प्रवेश के परिणामस्वरूप सूर्य की नीच राशि की संज्ञा समाप्त हो जाएगी जिसके फलस्वरूप इनके प्रभाव में भी भारी परिवर्तन दिखाई देगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य जब-जब राशि परिवर्तन करते हैं उस परिवर्तन काल को सूर्यसंक्रांति कहते हैं। इस मार्गशीर्ष संक्रांति का पुण्य काल 17 नवंबर की सुबह 7 बजकर12 मिनट तक रहेगा। इनका राशि परिवर्तन और गोचर करते हुए जन्मकुंडली के अन्य ग्रहों से बनने वाले योगों का प्राणियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखाई देता है। यदि सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ है तो अति उत्तम रहेगा किंतु अशुभ है तो कष्ट कारक रहेगा। अतः सभी 12 राशियों पर वृश्चिक राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा आइए इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

मेष राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि
राशि से अष्टम भाव में सूर्य का गोचर कुछ संतान संबंधी चिंताओं से मानसिक कष्ट पहुंचाएगा किंतु, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और यश प्राप्त करेंगे। इस अवधि के मध्य अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। व्यर्थ के झगड़े विवाद से दूर ही रहें, कटु भाषा का प्रयोग करने से भी बचें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

वृषभ राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि
राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा सा अशुभ रहेगा। अतः ससुराल पक्ष से संबंध बनाकर रखें, पति-पत्नी के मध्य होने वाले वैचारिक मतभेदों को ग्रह योग समझकर भूल जाएं। व्यापारिक वर्ग के लिए भी माह कठिन परीक्षा लेगा, मानसिक कष्ट के बावजूद मकान वाहन के क्रय का योग बन रहा है।
विज्ञापन

मिथुन राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
मिथुन

आपके शत्रु भाव में सूर्य का प्रवेश वरदान की तरह है, किन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष होने का योग है। शत्रु परास्त होंगे किंतु इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। विदेशी व्यक्ति अथवा कंपनियों से लाभ होगा, सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बनाकर रखें।

कर्क राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि
राशि से पंचम भाव में सूर्यदेव शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रादुर्भाव का भी योग बना हुआ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए सलाह है कि परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और अधिक मेहनत करें। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा के योग अतः इसमें समय नष्ट न करें। कार्य योजनाओं को मूर्तरूप दें।

सिंह राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि

राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य का जाना मिलाजुला फल देगा। मकान वाहन के क्रय का योग तो बनेगा किंतु,माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता भी बढ़ेगी और स्वयं भी मानसिक कष्ट से परेशान हो सकते हैं। यदि इस अवधि के मध्य यात्रा करते हैं तो अपना सामान चोरी होने से बचाएं। उच्चाधिकारियों एवं शासन सत्ता का सदुपयोग करें।

कन्या राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि

राशि से पराक्रम भाव में सूर्य आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि करायेंगे। अपनी उर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करेंगे तो कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। परिवार के वरिष्टों एवं बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें। सामाजिक पड़ प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

तुला राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि
राशि से धन भाव में सूर्य का जाना नेत्र विकार एवं मानसिक पीड़ा के साथ साथ पारिवारिक कलह का भी योग बनाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे है, गया हुआ धन मिलने के संकेत। आय की दृष्टि से यह समय बेहतरीन है संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी प्रेम विवाह का भी योग बन रहा है प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि
आपकी राशि में सूर्यदेव का आना वरदान की तरह है, यद्यपि आपको शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है किन्तु शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग है। अचल संपत्ति में धन लगाएंगे तो काफी लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि
राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर कार्य बाधा के संकेत दे रहा है, खर्च की अधिकता रहेगी, दूर देश की यात्रा करेंगे। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के संकेत, विदेश में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो भी समय अनुकूल है। अधिक व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, नेत्र विकार से बचें।

मकर राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि

राशि से लाभ भाव में सूर्य का गोचर सभी अरिष्टों का शमन करेगा, आय के साधन तो बढ़ेंगे ही व्यापार में भी उन्नति के योग। आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता की बेहतरीन संभावना, इसीलिए पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। नई सर्विस हेतु आवेदन करना अथवा नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करने का निर्णय भी बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि

राशि से दशम भाव में सूर्य का गोचर शासन सत्ता का सुख प्रदान करेगा ही नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी फिर भी जबतक योजनाओं को अंतिम रूप न दें उसे सार्वजनिक न करें, माता पिता के स्वास्थ्यके प्रति सजग रहें।

मीन राशि

sun transit 2019 sun transit in scorpio on 16 november
राशि

आपके भाग्य भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल प्रदान करेगा, कई बार कार्य होते होते रह जाएगा अथवा पूर्ण होने में समय लेगा किंतु हताश न हों, सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवधि के मध्य परिश्रम का पूराफल मिलने में संदेह रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, यात्रा देशाटन का आनंद मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed