फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani sade sati 2020 shani gochar 2020 saturn transit 2020 impact on leo and virgo

शनि का राशि परिवर्तन: सिंह और कन्या राशि के लिए शनि का गोचर शुभ या अशुभ

Wed, 22 Jan 2020 09:36 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
shani sade sati 2020 shani gochar 2020 saturn transit 2020 impact on leo and virgo
shani transit 2020

सिंह राशि

विज्ञापन

आपकी राशि से छठें शत्रुभाव में शनि का गोचर अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। फलित ज्योतिष के अनुसार तीसरे, छठे, और ग्यारहवें भाव में शनि गोचर कर रहे हों या किसी भी जातक की जन्मकुंडली के इन भावों में बैठे हों तो सभी अरिष्टों का शमन करते हुए उसे जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुचाते हैं। इसीलिए गोचर की दृष्टि से आपके लिए इनका प्रभाव बेहतरीन सिद्ध होगा। आपकी राशि से छठें शत्रुभाव में शनि का गोचर अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। फलित ज्योतिष के अनुसार तीसरे, छठे, और ग्यारहवें भाव में शनि गोचर कर रहे हों या किसी भी जातक की जन्मकुंडली के इन भावों में बैठे हों तो सभी अरिष्टों का शमन करते हुए उसे जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुचाते हैं। इसीलिए गोचर की दृष्टि से आपके लिए इनका प्रभाव बेहतरीन सिद्ध होगा। 
 

शनि गोचर 2020 और सिंह राशि

shani sade sati 2020 shani gochar 2020 saturn transit 2020 impact on leo and virgo
shani transit 2020

सिंह लग्न अथवा सिंह राशि की कुंडली में शनिदेव मारक भी होते हैं इसलिए ईमानदारी से कार्य करने वालों के लिए तो ये लाभप्रद सिद्ध होंगे किंतु झूठ बोलने, चोरी करने, दूसरों का धन छीनने, धोखा करने एवं रिश्वत आदि से धन कमाने वाले लोगों के लिए ये काल बनकर आए हुए हैं। सन्मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य व्यापार करने वालों के लिए यह गोचर बेहतरीन सिद्ध होगा। शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। ननिहाल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। कर्ज के लेन-देन के समय अतिशय सावधानी बरतें अन्यथा भावनाओं में बहाकर दिया गया आपका दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। 

कालपुरुष की कुंडली के अनुसार इस भाव से रोग, चिंता, मुकदमे बाजी, नाभी के ऊपरी भाग के आतंरिक विकार, यश, ननिहाल पक्ष की समृद्धि और रिश्ते आदि का विचार किया जाता है। शनिदेव की तृतीय दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ेगी जिसके फलस्वरूप कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यदि सरकारी सर्विस में हैं तो अपने पद का दुरुपयोग करने से बचें अन्यथा ऐसा करना आपके सम्मान के लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। शनिदेव की सातवीं दृष्टि आपके व्ययभाव पर भी पड़ रही है अतः कष्ट यात्राएं तो होंगी ही फिजूलखर्ची से बचना पड़ेगा।  

ये गोचर महिला वर्ग के लिए अधिक सावधानी बरतने का है स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतनशील रहना पड़ेगा। यहीं से शनिदेव की दशम उच्चदृष्टि आपके पराक्रम भाव पर भी पड़ेगी जिसके फलस्वरूप आप कठोर परिश्रमी बनेंगे और अपने पौरुष के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद बढ़ सकता है इसलिए अपनी जिद पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो शनिदेव का शुभाशुभ प्रभाव आपके लिए सकारात्मक फलदायक रहेगा।

उपाय
शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनिकवच, शनिस्तोत्र का पाठ करें, इनके वैदिक मंत्रों का और अलौकिक मंत्रों का जप भी कर सकते हैं सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें । आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना और पीपल तथा बेल (श्री वृक्ष)के वृक्ष का आरोपण करना शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनि गोचर 2020 और कन्या राशि

shani sade sati 2020 shani gochar 2020 saturn transit 2020 impact on leo and virgo
shani transit 2020

कन्या राशि
मकर राशिगत शनि का गोचर आपकी राशि से पंचम त्रिकोण भाव में पड़ रहा है यहाँ पर शनि अपने ही घर में बैठकर करना बेहतरीन फल देंगे विशेष करके विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति का अथवा प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है और इनसे संबंधित सभी जिम्मेदारियों का सकुशल निर्वहन होगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी शनि का गोचर बेहतरीन रहेगा, इसलिए कोई भी बड़े कार्य का शुभारंभ करना चाह रहे हों या अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। 

विज्ञापन

शनि गोचर 2020 और कन्या राशि

shani sade sati 2020 shani gochar 2020 saturn transit 2020 impact on leo and virgo
rashifal 2020

कालपुरुष की कुंडली के अनुसार पंचम भाव से संतान, बुद्धि, विद्या, अनुचर, धर्म, मांगलिक कार्य, हृदयरोग, छाती के निचले भाग के रोग,सम्मान एवं कामयाबियों का प्रतिशत आदि का विचार किया जाता है। शनिदेव का प्रभाव इन भागों को अवश्य प्रभावित करेगा। अतः ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य करते रहें इसी से सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। यहां से गोचर करते हुए इनकी तृतीय दृष्टि आपके सप्तम दैनिक व्यापार एवं दांपत्य जीवन पर पड़ेगी जिसके फलस्वरूप दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है इसे मधुर वार्ता से सुलझाएं। 

इनकी सप्तम मारक दृष्टि आपके लाभ भाव पर भी पड़ेगी जिसके फलस्वरूप आय के स्रोत तो बढ़ेंगे किन्तु बड़े भाईयों से मतभेद भी हो सकता है। नशे का व्यापार करने वालों और नशा करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यहां से शनि की उच्चदृष्टि आपके धनभाव भर पड़ेगी, जिसके फलस्वरूप आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत तो होगा किंतु परिवार में विघटन की संभावना बनी रहेगी । स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें बुजुर्गों का सम्मान करेंगे तो कामयाबियों का सिलसिला बढ़ता जाएगा, समाज में मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आपके लिए गए निर्णयों एवं किये गए कार्यों की सराहना भी होगी।

उपाय
शनिदेव के प्रभाव में और शुभता लाने के लिए और शहर और निर्धन लोगों की मदद करें, सरसों के तेल का दान करें, फलदार वृक्षों का आरोपण करें, एवं दूध घी अथवा शत से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से शनि जन्य  दोषों में कमी आएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed