{"_id":"654878b0c17ff52369015057","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-6-12-nov-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 06 Nov 2023 10:56 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:56 AM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत मे किसी महिला मित्र की मदद से किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाबी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत मे किसी महिला मित्र की मदद से किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाबी मिल जाएगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता हैं और यदि आप सिंगल हैं आपकी किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यह सप्ताह आपके करियर-कारोबार के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपकी नौकरी बदलने या फिर प्रमोशन आदि मनचाही कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही खूब मेहरबान रहेंगे। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से देखें तो आपके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध ज्यादा ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने आत्मीयजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध अनुकूल बने रहेंगे।
किसी विषय विशेष के लिए आपके द्वारा किया गया आपका अतिरिक्त प्रयास सफल होगा। सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कारोबार में खासा लाभ प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। इस दौरान आप भूमि-भवन का क्रय कर सकते हैं। कंपटीशन की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचाार मिल सकता है। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो वह आपसी संवाद से दूर हो जाएगी और आपका रिश्ता एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।