{"_id":"63831c68d5e31a0b4b04c404","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-28-nov-04-dec-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (28 Nov -04 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Nov 2022 02:05 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:05 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और धन का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त हो सकती है। सोचे हुए कार्य को पूरा करने में और जीवन से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में आपको इष्टमित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप नौकरीपेशा हो या फिर व्यापार करते हों आप अपने बुद्धि, विवेक और साहस के बल पर अपने सभी सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे और आपको आशा के अनुरूप लाभ होगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं, उन्हें कारोबार में अप्रत्याशित लाभ एवं प्रगति देखने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से सत्ता सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। सिंगल लोगों के लाइफ में किसी साथी का प्रवेश हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य खूब बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत उपासना और उनकी चालीसा का पाठ करें।