फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 27 Nov to 03 Dec weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 26 Nov 2023 02:20 PM IST
सार

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई भी सौदा या फिर कहें बड़ी डील करते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 27 Nov to 03 Dec weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई भी सौदा या फिर कहें बड़ी डील करते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगी। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़ कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।


नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी सी उलझने की बजाय लोगों की बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक कर बेवजह के विवाद में उलझ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। मामले का हल निकालने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों का पूरा ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed