{"_id":"6264f4d943b7bb44165843d7","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-25-april-to-01-may-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (25 April To 01 May 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 25 Apr 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:21 AM IST
सार
यदि आप नौकरी में बदलाव या कारोबार में कहीं धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा फैसला लेते समय अपने स्वजनों से एक बार सलाह अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संभल कर कदम बढ़ाने के लिए संकेत कर रहा है। यदि आप नौकरी में बदलाव या कारोबार में कहीं धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा फैसला लेते समय अपने स्वजनों से एक बार सलाह अवश्य लेना चाहिए। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले चिंतन-मंथन कर लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी भी मामले पर निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान मित्रों और परिवार के लोगों को मिलाकर आगे चलना ही उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सता सकती है। सेहत और दिनचर्या का पूरा ख्याल रखें।
उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।