फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (22 To 28 August): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 22 Aug 2022 12:01 AM IST
सार

वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर कारोबार को लेकर बड़ा अवसर हाथ लगने से मन खुश रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 22 To 28 August 2022 weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह उनके द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करिअर कारोबार को लेकर बड़ा अवसर हाथ लगने से मन खुश रहेगा। किसी बड़ी योजना या संस्था के साथ जुड़कर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में उठाए गए कदम सही साबित होंगे और उसमें मनचाही प्रगति होगी। बीते समय में किसी योजना या व्यवसाय में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किल का हल निकालने में मदद मिलेगी। भूमि भवन से जुड़े विवाद का बातचीत के माध्यम से हल निकलेगा। यह सप्ताह प्रेम संबंध की दृष्टि से बेहद शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं जो पहले से ही प्रेम संबंध में बने हुए हैं उनका लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी,जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें। मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed